एक्सप्लोरर

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव को बैठना पड़ेगा प्लेइंग 11 से बाहर, श्रेयस अय्यर को मौका मिलना तय

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मंगलवार को खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है.

India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत मंगलवार (10 जनवरी) से हो रही है. एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप की तैयारी का आगाज करेगी. भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई. पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इस पर बहस जारी है. ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को पहले मुकाबले में बाहर रहना पड़ सकता है. वहीं श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है.

सूर्या हो सकते हैं बाहर

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में सूर्यकुमार यादव बाहर बैठ सकते हैं. टी20 क्रिकेट में धूम मचाने वाले सूर्या वनडे में फॉर्म में निरंतरता रखने में नाकाम रहे हैं. करीब साल भर पहले फरवरी 2022 में सूर्यकुमार ने वनडे में अंतिम बार अर्धशतक लगाया था. उसके बाद से उन्होंने 9 वनडे पारियों में बैटिंग की लेकिन पचासा जड़ने में नाकाम रहे. और तो और वह पिछली पांच एकदिवसीय पारियों में सिर्फ एक बार दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. इससे लगता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देगा. हालांकि सूर्यकुमार मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं और श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में शतकीय पारी खेली थी.

श्रेयस की बैटिंग में निरंतरता

वहीं अगर श्रेयस अय्यर की बात की जाए तो वनडे में उन्होंने निरंतरता दिखाई है. उन्होंने एकदिवसीय मैचों की पिछली 9 पारियों में एक शतक समेत 3 अर्धशतक लगाए हैं. वनडे की पिछली चार पारियों में श्रेयस का स्कोर 49, 24, 82 और 3 रन रहा. उन्होंने पिछले पांच वनडे मुकाबले विदेशी धरती पर खेलते हुए भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. श्रेयस टिक कर आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं. इसलिए बहुत हद तक संभव है कि टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव की तुलना में पहले वनडे में श्रेयस अय्यर को तरजीह दे.

यह भी पढ़ें:

Babar Azam ने विराट कोहली और एमएस धोनी को पछाड़ा, यह रिकॉर्ड बनाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज

Women T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का ऐलान, जार्जिया वेयरहैम के चयन ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget