एक्सप्लोरर

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में हर फॉर्मेट के लिए हैं जरूरी, हार्दिक पांड्या ने बताया कारण

Suryakumar Yadav: भारत की टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सूर्यकुमार यादव को जरूरी खिलाड़ी बताया है. पांड्या ने संकेत दिया कि उन्हें टेस्ट मैच में भी मौका मिल सकता है.

Suryakumar Yadav IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट में सफल रहे हैं. उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन सूर्या अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू नहीं कर सके हैं. हालांकि भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का कहना है कि उन्हें जल्द ही मौका मिल सकता है. हार्दिक ने सूर्या को टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी खिलाड़ी बताया है.

उन्होंने कहा, ''मैंने पहले भी सूर्या के लिए कहा है कि वे इंटरनेशनल  क्रिकेट देर से खेले. मैं 2020 से ही उनके भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक था. लेकिन, दुर्भाग्य से ऐसा जल्दी नहीं हो सका. अब भगवान ने उन्हें वह दिया जो पास्ट में नहीं मिला था.''

हार्दिक ने कहा, “मैं केवल शुभकामनाएं दे सकता हूं और मुझे आशा है कि वह भारतीय टीम के लिए रन बनाना जारी रखेंगे. वे जीवन में और अधिक सफल होंगे और अधिक रन बनाएंगे. मेरे और मेरी टीम के लिए सूर्या शानदार रहे हैं.''

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में भारत सूर्या को शामिल कर सकता है. उनका अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है. अहम बात यह भी है कि मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम सूर्या का होम ग्राउंड रह चुका है. लिहाजा उनका अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा. सूर्यकुमार ने भारत के लिए अभी तक 42 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 1408 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 2 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं.

भारत की प्रोबेबल प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st T20: श्रीलंका के लिए घातक साबित हो सकते हैं युजवेंद्र चहल, अब तक 10 मैचों में झटके 20 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget