एक्सप्लोरर

IND vs SL: 7 चौके और 9 छक्के, राजकोट में शतक जड़ सूर्यकुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

IND vs SL: भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया. उन्होंने 45 गेंदों में अपना यह शतक पूरा किया.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारी खेल शतक जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा. टी20 इंटरनेशनल में यह सूर्यकुमार यादव का तीसरा शतक है. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया. 

सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 112 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा. सूर्या भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. अब तक सिर्फ रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में न सिर्फ भारत बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक 4 शतक जड़े हैं.  

सबसे तेज़ शतक लगाने के मामले में केएल राहुल को छोड़ा पीछे

सूर्या टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए एक टी20 मैच में 46 गेंदों पर शतक जड़ा था. अब सूर्या 45 गेंदों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं. वहीं रोहित शर्मा अभी भी इस मामले में नंबर पर वन पर बने हुए हैं. उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. 

सूर्या ओपनिंग के अलावा किसी और पोज़ीशन पर खेलकर टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके अलावा वो 2023 में भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए जड़ा था. इसके बाद दूसरा शतक भी उन्होंने 2022 में ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलकर लगाया था. तीन शतकों के अलावा वो अपने टी20 करियर में कुल 13 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें...

IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 229 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार ने तूफानी शतक जड़ पलटा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget