एक्सप्लोरर

IND Vs SL: श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लेटेस्ट आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आई नेगेटिव, तय समय पर शुरू हो सकती है सीरीज

IND Vs SL: श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों की लेटेस्ट आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जानकारी के अनुसार ये सभी खिलाड़ी जल्द ही आइसोलेशन से निकलकर बायो-बबल में प्रवेश कर सकते हैं.

IND Vs SL: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कोरोना वायरस के कहर ने श्रीलंका की टीम की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. हालांकि जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई खेमे के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. टीम के खिलाड़ियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिसके बाद इन खिलाड़ियों के आइसोलेशन से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल केवल टीम के खिलाड़ियों को इस आइसोलेशन से बाहर आने की अनुमति मिलेगी. जबकि टीम के सभी कोच और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को बुधवार तक अनिवार्य तौर पर आइसोलेशन में ही रहना होगा.

इस के साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस सीरीज के तय समय पर शुरू होने की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के खिलाड़ी मंगलवार से ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं. श्रीलंका की टीम Khettarama स्टेडियम में प्रैक्टिस कर सकती है. वहीं भारतीय टीम सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर ट्रेनिंग कर रही है. 

जल्द बायो-बबल में प्रवेश कर सकते हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी 

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अपने सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया था. कुसाल परेरा, दुष्मंत चमीरा और धनंजय डिसिल्वा सहित श्रीलंका की टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं. अब ऐसी उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को सोमवार को बायो-बबल (जैविक रूप से सुरक्षित माहौल) में प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी. साथ ही इन सभी खिलाड़ियों ने इंग्लैंड से लौटने के बाद का एक हफ्ते का कड़ा पृथकवास पूरा कर लिया है.

बायो-बबल में प्रवेश के बाद इन सभी खिलाड़ियों को आपस में मिलने की अनुमति होगी. साथ ही खिलाड़ी जिम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. खिलाड़ियों की आउटडोर ट्रेनिंग और नेट अभ्यास के भी अगले 48 घंटे में शुरू होने की उम्मीद है.

सीरीज के कार्यक्रम में हो चुका है बदलाव 

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होना था. श्रींलका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब सीरीज की शुरुआत 13 की बजाए 18 जुलाई से होगी. बीसीसीआई के अनुसार तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं 29 जुलाई को खेले जाने वाले आखिरी टी20 मुकाबले के साथ भारत के श्रीलंका दौरे का अंत होगा.

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे 25 लाख से छह करोड़ तक के इनाम

EURO Cup Final: हार के बाद छलका इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन का दर्द, कहा- पेनल्टी शूटआउट में हारना सबसे खराब फीलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget