एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत की हार के बाद युवा खिलाड़ियों के सपोर्ट में उतरे कोच द्रविड़, बताया क्यों देना चाहिए और मौका

India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ युवा खिलाड़ियों के सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने बताया कि क्यों खिलाड़ियों को और मौके देने हैं.

India vs Sri Lanka 3rd T20: भारत को श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. अब सीरीज का निर्णायक और तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा. इससे ठीक पहले टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है. द्रविड़ ने कहा है कि युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा, क्योंकि उनका भी ऑफ डे हो सकता है. अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल, शिवम मावी और राहुल त्रिपाठी का गुरूवार को ऑफ दिन रहा और भारत दूसरे मैच में 16 रन से हार गया जिससे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी.

अर्शदीप ने दूसरे मैच में पांच नो बॉल फेंकी और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी नो बॉल फेंकने वाले हामिश रदरफोर्ड के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए. विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जल्दी कई विकेट गंवाए लेकिन अक्षर पटेल (65) और सूर्यकुमार यादव (51) ने शानदार अर्धशतक बनाकर भारत की वापसी कराई लेकिन अंत में मेजबान टीम 16 रन से मैच हार गयी.

द्रविड़ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को इस हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने गुरूवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें इन युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा. इस टीम में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं. हमें समझना होगा कि इस तरह के मैच हो सकते हैं."

कोच ने कहा, "युवा खिलाड़ी सुधार कर रहे हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुश्किल मुकाबले हो सकते हैं और यह उनके लिए सीखने का अच्छा अनुभव है. उनके भी ऑफ डे हो सकते हैं और सभी को उनके साथ धैर्य और संयम रखने की सलाह दी जाती है."

द्रविड़ ने साथ ही कहा, "अच्छी बात यह है कि इस साल सारा ध्यान 50 ओवर के विश्व कप पर होगा और टी20 विश्व कप के मैच हमें युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका देंगे. हमें इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन देना होगा ताकि वे ऐसे मुश्किल मैचों में भविष्य में अच्छा कर पाएं."

भारत ने अब तक दो टी 20 मैचों में तीन युवाओं गिल, मावी और त्रिपाठी को पदार्पण कराया है.

इनपुट - एजेंसी

यह भी पढ़ें : Virat and Rohit: T20I से खत्म हुआ विराट कोहली और रोहित शर्मा का करियर? कोच द्रविड़ के बयान के बाद उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget