एक्सप्लोरर

IND Vs SL: श्रीलंका दौरे में फंसा नया पेंच, BCCI ने अब तक जारी नहीं किया है शेड्यूल

IND Vs SL: अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे को लेकर बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है. सोनी स्पोटर्स द्वारा जारी किए गए शेड्यूल को लेकर भी नया विवाद छिड़ता नज़र आ रहा है.

अगले महीने होने वाले टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे में पेंच फंसता हुआ नज़र आ रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन आधिकारिक टीवी प्रसारणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के संकेत दिए थे.

श्रीलंका दौरे पर भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलने का कार्यक्रम है. कार्यक्रम के अनुसार, दौरे की शुरूआत 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी और फिर 25 जुलाई को तीसरे और अंतिम टी20 मैच से दौरे का अंत होगा.

श्रीलंका में होने वाली लिमिटिड ओवर सीरीज के टेलीकास्ट राइट सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं. सोनी स्पोटर्स ने ट्विटर पर लिखा, " भारत जीतने की जिद के साथ श्रीलंका से भिड़ेगा. सीरीज की शुरूआत 13 जुलाई से होगी."

अब तक आधिकारिक एलान नहीं

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि इंडिया तीन की बजाए पांच टी20 मैच खेले. लेकिन अब तक तीन मैचों की टी20 सीरीज होने की जानकारी सामने आ रही है. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 13, 16 और 18 जुलाई को तीन वनडे और फिर 21, 23 और 25 जुलाई को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मई में कहा था कि जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी. इसके अलावा अब तक और कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

चूंकि विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह समेत टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी इंग्लैंड में हैं इसीलिए श्रीलंका दौरे पर अलग टीम भेजे जाने की चर्चा है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शिखर धवन या फिर हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका रवाना होगी. इसके अलावा कोचिंग की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ संभालते हुए नज़र आएंगे.

सुनील छेत्री ने मेसी को छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget