एक्सप्लोरर

सुनील छेत्री ने मेसी को छोड़ा पीछे, सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे

घरेलू मैदान से बाहर विश्व कप क्वालीफायर्स में भारतीय टीम ने 20 साल के बाद कोई जीत दर्ज की है. इस जीत से भारतीय टीम की एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं.

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में वो अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. छेत्री ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियन कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में दो गोल दागकर ये उपलब्धि हासिल की. इस लिस्ट में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले पायदान पर मौजूद हैं. 

भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोलों की मदद से ग्रुप-ई के दूसरे राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत से भारतीय टीम की एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स में छह साल में यह टीम की पहली जीत है. 

मेसी को छोड़ा पीछे 

36 वर्षीय सुनील छेत्री ने मैच के दूसरे हाफ में ये दोनों गोल दागे. उन्होंने पहले खेल के 79वें मिनट में गोल करके टीम का खाता खोला. इस के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके गोलों की संख्या 73 हो गयी और उन्होंने मेसी (72 गोल) को पीछे छोड़ दिया. खेल के अंतिम पलों में एक्स्ट्रा टाइम के दौरान दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. इंटरनेशनल फुटबॉल में सक्रिय खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) के बाद अब छेत्री (74 गोल) के नाम सबसे ज्यादा गोल हो गए.

ऑल इंडिया फूटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने इस उपलब्धि पर सुनील छेत्री को बधाई देते हुए कहा, "हमारी फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है. इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में वो अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्हें इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई. वो आगे ऐसे और भी कीर्तिमान अपने नाम करेंगे ऐसी हमारी शुभकामना है." 

सर्वकालिक सूची में टॉप-10 में आने के करीब हैं छेत्री 

इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में छेत्री 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे 10वें नंबर पर तीन खिलाड़ी हैं, इनमें हंगरी के सेंडर कोक्सिस, जापान के कुनिशिगे कामटो और कुवैत के बशर अब्दुल्लाह के 75-75 गोल हैं. 

यह भी पढ़ें 

Apple WWDC 2021: Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया iOS 15, जानिए क्या होगा खास

सावधान! कोविड में इन चार दवाओं को हरगिज़ नहीं लेना चाहिए, जब तक डॉक्टर रिकमेंड न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget