एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच राजकोट में होगी खिताबी भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

India vs Sri Lanak 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज पर कब्जा करने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है.

Indis vs Sri Lanka 3rd T20I Rajkot: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच 7 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा. भारत और श्रीलंका एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं. मुंबई में खेला गया पहला मैच टीम इंडिया ने 2 रन से जीता था. वहीं पुणे में दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से शिकस्त दी. इस तरह तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. श्रीलंका की टीम आज तक भारतीय सरजमीं पर टी20 सीरीज जीत नहीं पाई है. आइए आपको राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे मैच की दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.

भारत में कभी नहीं जीता श्रीलंका

श्रीलंका की टीम भारत छठी बार टी20 सीरीज खेलने भारत आई है. भारतीय सरजमीं पर मेहमान टीम ने 2009 में बेहतर प्रदर्शन किया था. तब दोनों देशों के बीच खेली गई 2 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर पर रही थी. उसके बाद बीते चार दौरों पर श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ भारत की धरती पर मुंह की खानी पड़ी है. श्रीलंका को भारत में अपनी पहली टी20 सीरीज जीतने का इंतजार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि राजकोट में मेहमान टीम की सपना पूरा होता है या नहीं.

भारत की प्लेइंग XI में बदलाव तय

राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है. पुणे टी20 में नो बॉल की झड़ी लगाने वाले अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया जा सकता है. उनके अलावा शुभमन गिल को भी मौका मिलना मुश्किल है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में इन दोनों खिलाड़ियों की जगह मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया जा सकता है. उधर श्रीलंका की टीम में बदलाव की गुंजाइश बहुत कम है. क्योंकि हर कप्तान अपनी जीती हुई प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत की संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुडा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मधुशंका

यह भी पढ़ें:

BBL में खराब अंपायरिंग पर भड़के फैंस, कहा- इस लीग में अंपायर के फैसले के नाम पर चल रहा है मजाक...

5 साल से वनडे में बेहद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं रवींद्र जडेजा, टीम में जगह मिलना होगा मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget