एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd T20: भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' वाला मुकाबला, जानिए पुणे में दोनों टीमों का कैसा है टी20 रिकॉर्ड

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच गुरुवार (5 जनवरी) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर होगा.

India vs Sri Lanka 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच 5 जनवरी (गुरुवार) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में निर्णयायक बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी. वहीं श्रृंखला में बने रहने के लिए श्रीलंका को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. टीम इंडिया मुंबई में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में टी20 श्रृंखला में वापसी करने के लिए मेहमान टीम पर दबाव होगा. आइए आपको बताते हैं कि पुणे में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच कितने मैच खेले गए और उनका परिणाम क्या रहा?

पुणे में भारत-श्रीलंका टी20 रिकॉर्ड

पुणे स्थित एमसीए स्टेडियम में वैसे बहुत टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले गए हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां अब तक ओवर ऑल सिर्फ तीन मुकाबले हुए हैं. भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में अब तक दो टी20 मैच खेले गए हैं. इन दोनों मैचों में भारत और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. फरवरी 2016 में श्रीलंका की टीम ने यहां पहली बार टी20 मैच खेला. उस मुकाबले में तब मेहमान टीम ने भारत को 5 विकेट से हराया था. वहीं जनवरी 2020 में एक बार फिर दोनों टीमें एमसीए मैदान पर आमने-सामने हुईं. इस बार भारत ने पिछली हार का बदला लेते हुए श्रीलंका को 78 रन से शिकस्त दी. इस तरह पुणे में दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर बराबरी पर हैं. 

श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' वाला मैच

पुणे में खेला जाने वाला दूसरा मैच श्रीलंका के लिए करो या मरो वाला है. सीरीज में बने रहने के लिए श्रीलंका को हर हाल में दूसरे मैच में जीत दर्ज करनी होगी. अगर मेहमान टीम जीत से दूर रही तो उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी. इसके साथ ही उसका भारतीय सरजमीं पर पहली बार सीरीज जीतने सपना अधूरा रह जाएगा. भारत की धरती पर श्रीलंका ने साल 2009 की टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था. तब वह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी. उसके बाद से भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका को टी20 सीरीज में हर बार मुंह की खानी पड़ी है.

भारत की टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुडा, ईशान किशन, मुकेश कुमार, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर

श्रीलंका की टीम- दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा (उपकप्तान), चरिथ अलसंका, एशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमार, दिलशान मधुशंका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, प्रमोद मदुशान, भानुका राजपक्षे, कसुन राजिथा, सदीरा समरविक्रमा, महेश तीक्षणा, नुवान थुसारा, दुनिथ वेलालेज

यह भी पढ़ें:

5 जनवरी 1971: 52 साल पहले आज ही के दिन खेला गया था पहला वनडे, जानें क्यों और कैसे हुई इस फॉर्मेट की शुरुआत

IND vs SL 2nd T20I Live Streaming: टी20 सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget