एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd T20: राहुल-धवन की शानदार ओपनिंग साझेदारी, टीम इंडिया ने लंका को दी 7 विकेट से मात

भारत ने श्रींलका दूसरे टी20 में 7 विकेट से मात दे दी. राहुल और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई.

भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में चल रहे दूसरे टी20 में केएल राहुल और शिखर धवन की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारत ने श्रींलका दूसरे टी20 में 7 विकेट से मात दे दी. राहुल और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान भारत का पहला विकेट 71 रनों पर गिरा जब राहुल 32 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. वो शुरू से ही आक्रामक खेल रहे थे. वहीं अगर शिखर धवन की बात करें तो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे धवन 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. भारत को दूसरा झटका 86 रन पर लगा. इसके बाद अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर आए दोनों ने भारत को 100 रनों के पार पहुंचाया. टीम इंडिया 14.2 ओवरों में ही 100 रनों के पार पहुंच गई. हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर 34 रन पर आउट हो गए लेकिन अंत में विराट ने छक्का मारकर टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी. भारतीय गेंदबाजी श्रीलंका ने मंगलवार को यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा था. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलकांई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 142 रन का स्कोर बनाया. मेहमान टीम को दानुष्का गुनाथिलाका (20) और अविष्का फर्नाडों (22) ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 38 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद श्रीलंकाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. अपने बल्लेबाजों की ओर से बड़ी साझेदारी न कर पाने के कारण मेहमान टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर नहीं हो पाई और वह 142 रन तक ही पहुंच सकी. श्रीलंका के लिए कुशल परेरा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए. उन्होंने 28 गेंदों पर तीन छक्के लगाए. उनके अलावा फर्नाडो ने 16 गेंदों पर पांच चौके और गुनाथिलाका ने 21 गेंदों पर तीन चौके लगाए. धनंजय डी सिल्वा ने 13 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 17 और वानिंदु हसरंगा ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 16 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार ओवरो में 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किया. उनके अलावा कुलदीप यादप ने 38 रन पर दो विकेट और नवदीप सैनी ने 18 रन पर दो विकेट अपने नाम किए जबकि चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget