एक्सप्लोरर

IND vs SA: Johannesburg में तीन साल पहले गेंदबाजों ने पलट दी थी बाज़ी, हारा हुआ मैच जीती थी टीम इंडिया

Johannesburg Test: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के अपने पिछले दौरे पर Johannesburg में हारी हुई बाज़ी जीती थी. उस मैच में भारत के तेज़ गेंदबाज़ों ने सभी 20 विकेट लिए थे.

India vs South Africa 2018 Johannesburg Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है. हालांकि, मेज़बान टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ बाज़ी पलटने का दमखम रखते हैं. कुछ ऐसा ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के अपने पिछले दौरे पर भी किया था. उस मैच में भारत के तेज़ गेंदबाज़ों ने टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी थी. 

पहली पारी में 187 रन बना सकी थी भारतीय टीम

जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले गए उस टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 187 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. हालांकि, इसके बाद तेज गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई और दक्षिण अफ्रीका को महज़ 194 रनों पर ढेर कर दिया. भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने पांच, भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए थे. वहीं मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिला था. 

Highest Paid Athletes: विराट का जलवा कायम, सचिन-धोनी की चमक भी नहीं पड़ी फीकी, जानें सबसे महंगे टॉप-10 भारतीय एथलीट

दूसरी पारी में भारत ने बनाए 247 रन और दक्षिण अफ्रीका को दिया 241 का लक्ष्य

इसके बाद टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रही थी. अजिंक्य रहाणे की 48 और कप्तान विराट कोहली की 41 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 247 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 241 का लक्ष्य दिया. 

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक समय एक विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए थे. ऐसा लगा रहा था कि मानो वो आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी, लेकिन शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया. दक्षिण अफ्रीका ने महज़ 53 रनों के भीतर अपने अंतिम 9 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 177 रनों पर ऑल आउट हो गई.

भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने पांच विेकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. साथ ही भुवी को एक विकेट मिला.

Team India Schedule 2022: इस साल घरेलू सरज़मीं पर ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, जानिए कब और किसके खिलाफ होगी भिड़ंत

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget