एक्सप्लोरर

IND vs SA: 15 साल पहले ही हो गई थी अगले धोनी की भविष्यवाणी, सैमसन के शतक के बाद शशि थरूर का ट्वीट वायरल

Next MS Dhoni: अगले एमएस धोनी के बारे में कई बार भविष्यवाणी की जा चुकी है. लेकिन एक 15 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें भविष्यवाणी की गई थी कि अगला एमएस धोनी कौन होगा.

Shashi Tharoor Tweet for Sanju Samson: संजू सैमसन अपनी तूफानी बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैचों में ओपनिंग की थी. जिसके बाद उन्होंने पांच टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए तीन शतक जड़े हैं. उन्होंने अपना तीसरा टी20 शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में जड़ा है. जिसके बाद हर तरफ संजू की चर्चा हो रही है. इन चर्चाओं में कांग्रेस नेता शशि थरूर का नाम भी जुड़ गया है. जिनका 15 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने अगले एमएस धोनी की भविष्यवाणी की थी और संजू सैमसन को अलग धोनी बताया था.

वायरल हो रहा है शशि थरूर का ट्वीट
संजू सैमसन के तीन धमाकेदार शतकों के बाद केरल के सांसद और पूर्व मंत्री शशि थरूर ने अपना 15 साल पुराना ट्वीट शेयर कर क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने 2009 में लिखा था, "केरल की रणजी टीम में त्रिवेंद्रम के दो खिलाड़ियों पर नजर रखें- रोहन प्रेम और 15 वर्षीय संजू सैमसन (अगले धोनी)."

अब सैमसन की फॉर्म शशि थरूर के दावे को सही साबित करती दिख रही है. थरूर ने पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "हमेशा अच्छा लगता है जब 15 साल बाद यह कह सकें कि मैंने सही कहा था."

2024 रहा संजू का सुनहरा साल
2024 में संजू सैमसन ने खुद को टी20 क्रिकेट में एक भरोसेमंद ओपनर के रूप में स्थापित किया है. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में शतक के साथ अपने सुनहरे फॉर्म की शुरुआत की. सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी धमाल मचाया. पहले मैच में शतक लगाने के बाद, भले ही अगले दो मैचों में उनका प्रदर्शन फीका रहा, लेकिन अंतिम मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त वापसी की.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 210 रन की साझेदारी की. जो भारतीय टी20 इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक है. इस सीरीज में सैमसन तिलक वर्मा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को एक मजबूत ओपनिंग विकल्प दे दिया है.

यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया में होने वाली है मोहम्मद शमी की वापसी? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कर सकते हैं जोरदार रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था 'बेबी सेलिब्रेशन'
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था 'बेबी सेलिब्रेशन'
वैभव सूर्यवंशी पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जानना चाहिए
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)
YRKKH: 🥰Kabir का खुले आसमान तले रोमांटिक डांस, क्या मिटेगी Maira की उदासी? #sbs
Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का SIR पर बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का SIR पर बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
दिल्ली: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के साथ शीला दीक्षित की बेटी भी डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, छात्रों के साथ शीला दीक्षित की बेटी भी डिटेन
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
मोजे से नहीं जा रहे गंदे दाग, ऐसे करें नए जैसा
मोजे से नहीं जा रहे गंदे दाग, ऐसे करें नए जैसा
सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
Embed widget