एक्सप्लोरर

IND vs SA: क्या केएल राहुल करेंगे टी20 टीम की कप्तानी? नए प्रोमो से गायब हुए हार्दिक पांड्या, यहां देखें वीडियो

KL Rahul: भारत की टी20 टीम का कप्तान कब कौन होगा, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 सीरीज के लिए बने नए प्रोमो में अब हार्दिक पांड्या की जगह केएल राहुल दिख रहे हैं.

India vs South Africa: वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दुनियाभर की तमाम क्रिकेट टीमों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है. इस नए सफर में टीम इंडिया का पहला पड़ाव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही घरेलू टी20 सीरीज में चल रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके बाद टीम इंडिया दूसरे पड़ाव को पार करने के लिए साउथ अफ्रीका जाएगी, जहां टी20, वनडे और टेस्ट तीनों सीरीज खेली जाएगी. 

भारत की टी20 टीम का क्या होगा?

साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी, इसलिए सबसे पहले चिंता इसी सीरीज की है, और सबसे बड़ी चिंता यह है कि टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान कौन है? टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की हालत देखकर ऐसा लगता है कि हर सीरीज में एक नया कप्तान देखने को मिल सकता है. रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी देने के बाद से बीसीसीआई ने टी20 में कई कप्तानों का इस्तेमाल किया है, और सबसे ज्यादा इस्तेमाल हार्दिक पांड्या का किया गया है.

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर्स द्वारा तैयार किए गए प्रोमो वीडियो में भी हार्दिक पांड्या ही दिखाई दे रहे थे, जो साउथ अफ्रीका में जाकर टी20 सीरीज खेलने और जीतने की बात कर रहे थे. हालांकि, अब हार्दिक पांड्या चोटिल हैं, रिपोर्ट के मुताबिक वह साउथ अफ्रीका सीरीज के टाइम तक भी ठीक नहीं हो पाएंगे. इस कारण ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया, और अब साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए एक नया प्रोमो वीडियो आया है, जिसमें केएल राहुल दिखाई दे रहे हैं.

नए प्रोमो में हार्दिक की जगह दिखे केएल राहुल

इस नए वीडियो में हार्दिक पांड्या की जगह केएल राहुल साउथ अफ्रीका में जाकर टी20 सीरीज खेलने और जीतने की बात कर रहे हैं. केएल राहुल के प्रोमो को देखकर एक बात को पक्की हो गई है कि कम से कम केएल राहुल साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 सीरीज टीम का हिस्सा रहेंगे, और शायद मैच भी खेलेंगे. हालांकि, प्रोमो में उनका वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स कहने लगे हैं कि केएल राहुल की बतौर कप्तान वापसी हो रही है. कुछ लोग उन्हें कप्तानी का सबसे अच्छा विकल्प बता रहे हैं.

 

हालांकि, बुधवार को आई रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा से टी20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी संभालने का अनुरोध किया है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने भी बीसीसीआई को वनडे और टी20 क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की सूचना दी है. ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में टीम इंडिया की व्हाइट बॉल क्रिकेट में क्या-क्या बदलाव होते हैं. 

यह भी पढ़ें: रोहित, हार्दिक या सूर्या? जानें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget