एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd Test: बुमराह ने दक्षिण अफीकी खिलाड़ी से लिया 'बदला', विकेट लेने के बाद दिया ये बयान

Jasprit Bumrah: बुमराह और जानसेन के बीच दूसरे टेस्ट में बहस देखने को मिली थी. ये वाकया तब हुआ था जब जानसेन बुमराह पर कई शार्ट गेंदें फेंकी थीं.

Jasprit Bumrah-Marco Jansen: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी की. केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बुमराह ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7वीं बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया. बुमराह ने मार्को जानसेन को भी अपना शिकार बनाया. 

बता दें कि बुमराह और जानसेन के बीच दूसरे टेस्ट में बहस देखने को मिली थी. ये वाकया तब हुआ था जब जानसेन बुमराह पर कई शार्ट गेंदें फेंकी थीं. बुमराह ने उसका बदला लेते हुए जानसेन को 7 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. बुमराह ने विकेट लेने के बाद जानसेन को गुस्से में देखा भी, लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई. दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह से इसपर सवाल किया गया है. उन्होंने कहा कि इस टेस्ट में जानसेन से उनकी कोई बात नहीं हुई और ना ही आई कॉन्टैक्ट. दोनों टीमें जिस तरह से खेलना चाहती हैं वैसा खेलने की कोशिश कर रही हैं. 

बुमराह ने और क्या कहा

जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'मुझे याद नहीं है कि मैंने उनसे एक बार भी (इस मैच में) बातचीत की. पिछले गेम में जो कुछ भी हुआ, वह वहीं खत्म हो गया और हम जीवन में आगे बढ़ गए हैं. इस मैच में मुझे उसके साथ चर्चा या आंख से संपर्क करना भी याद नहीं है. लेकिन हां, हम इस पर ध्यान दे रहे हैं कि हमारी टीम को क्या करना है, विपक्षी जो करना चाहते हैं वह कर सकते हैं. हम टीम को अच्छी स्थिति में लाने के लिए अपनी प्रक्रियाओं और हमारे योगदान का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं.'

बुमराह ने केवल जानसेन को नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के चार और विकेट भी लिए. उनके 5-42 के धमाकेदार स्पैल की बदौलत भारत ने मेजबान टीम को 210 रन पर समेट दिया. टीम इंडिया ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे और उसने 13 रनों की लीड हासिल कर ली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए. आउट होने वाले बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल रहे. कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा नाबाद लौटे. 

आलोचकों के निशाने पर थे बुमराह

बुमराह के ये 5 विकेट इसलिए भी खास हैं क्योंकि पिछले मैच के बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. बुमराह जोहान्सबर्ग टेस्ट में प्रभावी नहीं थे. लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय इस आलोचना को नहीं देते हुए कहा कि उन्होंने उस पर "कोई अतिरिक्त" ध्यान नहीं दिया और अपनी सामान्य तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रित रखा. 

जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'असाधारण नहीं. मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा था कि मुझे क्या करना है, मेरी दिनचर्या और मेरी प्रक्रियाएं... या टेस्ट मैच की तैयारी के लिए जो कुछ भी करना है. सामान्य से कुछ भी नहीं, मैं इस पर कोई अतिरिक्त ध्यान नहीं दे रहा था. मैं वास्तव में बहुत अधिक क्रोधित नहीं था. मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा था कि मुझे क्या करना है और वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं.'

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 3rd Test: Jasprit Bumrah के फैन हुए Michael Vaughan, कह दी इतनी बड़ी बात

Ind vs SA: 6 साल बाद वनडे क्रिकेट खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी! करियर में बनाया है सिर्फ 1 रन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget