एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd Test: Jasprit Bumrah के फैन हुए Michael Vaughan, कह दी इतनी बड़ी बात

Jasprit Bumrah: बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 42 रन देकर 5 विकेट झटके. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार पारी में 5 विकेट लिया है.

Michael Vaughan on Jasprit Bumrah: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौजूदा दौर में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया है. बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 42 रन देकर 5 विकेट झटके. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार पारी में 5 विकेट लिया है. उन्होंने बुधवार को रफ्तार के साथ आक्रामक मूड में गेंदबाजी की. बुमराह की गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 210 रनों पर समेट दिया. भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे. इस तरह उसने 13 रनों की बढ़त हासिल की. 

बुमराह भारत के सबसे प्रभावी गेंदबाज थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सभी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कीं. बुमराह की गेंदबाजी के माइकल वॉन भी मुरीद हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, 'जसप्रीत बुमराह की क्या शानदार गेंदबाजी. मुझे लगता है कि वह सभी फॉर्मेट में मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं.'

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक ने कहा कि बुमराह की उपलब्धि 'सनसनीखेज' है. पोलक ने कहा कि मैदान पर उनके जितना कोई और योग्य नहीं है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए सबसे अधिक समस्याएं पैदा कीं. बुमराह के स्पेल का मुख्य आकर्षण मार्को जानसेन को एक खूबसूरत डिलीवरी के साथ आउट करना था.

जानसेन का विकेट लेना बुमराह के लिए विशेष रूप से अच्छा था, क्योंकि दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी. ये तब हुआ था जब जानसेन ने बुमराह को कई छोटी गेंदें फेंकी थीं. बुधवार को जब बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान जानसेन को आउट किया, तो बुमराह ने उन्हें कुछ सेकंड के लिए देखा फिर बाद में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पवेलियन वापस चला गया.

बुमराह के प्रदर्शन के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन वापसी की. जानसेन और रबाडा ने दूसरी पारी में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके मेहमानों को बड़ा झटका दिया. दूसरा दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए. उसकी लीड 70 रनों की हो गई है. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा नाबाद लौटे.  

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma के क्लीन शेव लुक पर वाइफ Ritika Sajdeh ने दिया ये रिएक्शन, वायरल हो रहा कमेंट

Ind vs SA: 6 साल बाद वनडे क्रिकेट खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी! करियर में बनाया है सिर्फ 1 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget