एक्सप्लोरर

Death Bowling: 6 मैच... 27 डेथ ओवर और 350+ रन, जानें कैसे आखिरी ओवर्स बन रहे टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुसीबत

IND vs SA 3rd T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंदौर टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में 73 रन खर्च किए. पिछले कुछ मैचों से डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाज इसी तरह रन लुटा रहे हैं.

Indian Bowlers in Death Over: भारतीय टीम (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जरूर जीत ली लेकिन उसकी सबसे बड़ी मुसीबत अभी भी वैसी ही बनी हुई है. डेथ ओवर्स (Death Overs) में भारतीय गेंदबाज लगातार खराब गेंदबाजी कर रहे हैं. एशिया कप 2022 से लेकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज तक भारत ने जो भी मैच गंवाए हैं, उनमें डेथ ओवर्स में फ्लॉप बॉलिंग हार का एक बड़ा कारण रही है. टीम इंडिया ने इस दौरान पिछले 9 में से 6 मैचों में 27 डेथ ओवर्स में 354 रन लुटाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने आखिरी 5 ओवरों में 73 रन खर्च किए. इस खराब गेंदबाजी के कारण दक्षिण अफ्रीका ने 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह मुकाबला भारतीय टीम ने 49 रन से गंवाया. गुवाहाटी में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी आखिरी 5 ओवरों में भारतीय गेंदबाजो ने 78 रन दिए. नतीजा यह हुआ कि 237 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भारत यह मैच महज 16 रन से ही जीत सका.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यही हाल था
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी के कारण ही गंवाया था. मोहाली में हुए उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 55 रन की जरूरत थी, लेकिन यहां भारतीय गेंदबाजों की डेथ ओवर्स में ऐसी पिटाई हुई कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 गेंद बाकी रहते ही जीत गई. इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आखिरी 5 ओवरों में 63 रन जड़े थे. भारत यह मुकाबला आखिरी ओवर में जीत सका था.

डेथ बॉलिंग ही थी एशिया कप में बाहर होने का कारण 
एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबलों में भारतीय टीम पहले खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन और श्रीलंका के खिलाफ 173 रन का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई थी. दोनों मैचों में भारतीय टीम ने खराब गेंदबाजी की और उसे एशिया कप से बाहर होना पड़ा. यहां सबसे ज्यादा खराब गेंदबाजी भी डेथ ओवर्स में ही हुई. पाकिस्तान ने आखिरी चार ओवर में 43 रन और श्रीलंका ने आखिरी चार ओवर में 42 रन बनाकर भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2022: पहली बार T20 वर्ल्ड कप खेलेंगे ये पांच भारतीय खिलाड़ी, जानें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

T20 World Cup 2022: शिमरॉन हेटमायर पर भारी पड़ गई लापरवाही, दो बार फ्लाइट मिस की तो विंडीज बोर्ड ने वर्ल्ड कप स्क्वाड से हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कितने रुपये में लिया? LSG से कितनी कम हुई सैलरी? जानें सबकुछ
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कितने रुपये में लिया? LSG से कितनी कम हुई सैलरी? जानें सबकुछ
Fact Check: CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
Watch: जिस दिन किया था डेब्यू, उसी दिन पद्मश्री से सम्मानित किए गए रोहित शर्मा, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार
जिस दिन किया था डेब्यू, उसी दिन पद्मश्री से सम्मानित किए गए रोहित शर्मा, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget