एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd ODI: सांसे रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने मारी बाज़ी, 4 रनों से तीसरा वनडे जीतकर भारत का सूपड़ा किया साफ

IND vs SA 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली खेलने के बाद 49.5 ओवर में 287 रन बना सकी थी. इसके जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रनों पर ऑलआउट हो गई.

Key Events
IND vs SA 3rd ODI live updates final odi cricket latest commentary ball by ball highlights IND vs SA 3rd ODI: सांसे रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने मारी बाज़ी, 4 रनों से तीसरा वनडे जीतकर भारत का सूपड़ा किया साफ
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे

Background

South Africa vs India 3rd ODI: पहले दो मैचों में हार के बाद भारतीय टीम अब क्लीन स्वीप से बचने के लिए अंतिम वनडे में कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है. पहले दोनों मैच में भारतीय टीम की रणनीति पूरी तरह विफल रही. तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा. बल्लेबाज बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारियां निभाने में नाकाम रहे जबकि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी भारतीय गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

इन दोनों मैच में भारतीय गेंदबाज केवल सात विकेट ले पाए. उन्होंने पहले मैच में चार और दूसरे मैच में तीन विकेट हासिल किए. रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज किसी भी समय रासी वान डर डुसेन, जानेमन मलान और क्विंटन डी कॉक जैसे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश नहीं कर पाए.

पहले दो मैचों की असफलता के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अगले मैच में जयंत यादव और दीपक चाहर को आजमा सकते हैं. पहले दो मैच बोलैंड पार्क पर खेले गए जहां कम तेजी और उछाल मिलती है तथा कप्तान केएल राहुल तक ने स्वीकार किया कि यहां की परिस्थितियां काफी हद तक अपने देश के जैसी हैं. इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों की नाकामी चिंता का विषय है.

न्यूलैंड्स में हालांकि अधिक तेजी और उछाल होने की संभावना है. कप्तान राहुल के लिए पहले टेस्ट में शतक को छोड़कर यह दौरा अब तक यादगार नहीं रहा है. उन्हें भले ही भविष्य का कप्तान माना जा रहा है, लेकिन अभी तक उन्होंने शानदार प्रदर्शन नहीं किया है.

पहले दो मैचों में कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी राहुल ने निराश किया. वह स्ट्राइक रोटेट करने में असफल रहे जो कि वनडे में जरूरी माना जाता है. इसके बाद के बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ा. रोहित शर्मा की वापसी पर राहुल को शीर्ष क्रम में अपना स्थान गंवाना पड़ सकता है, क्योंकि शिखर धवन ने वापसी पर अच्छी फॉर्म दिखाई है.

विराट कोहली ने पहले मैच में 51 रन बनाए लेकिन उन्हें वनडे कप्तानी से हटाया गया था और मैदान पर उनकी पहले जैसी ऊर्जा नजर नहीं आई. इसके अलावा दोनों अय्यर श्रेयस और वेंकटेश भी अब तक अपने खेल से प्रभावित नहीं कर पाए हैं जो कि भारत के लिए चिंता का विषय है.

टीम इस प्रकार हैं :

भारत : केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन , भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी.

दक्षिण अफ्रीका : टेंबा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, मार्को जानसेन, जानेमन मलान, सिसांडा मगाला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, एंडिल फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, रासी वान डर डुसेन, काइल वेरेने.

22:23 PM (IST)  •  23 Jan 2022

भारत का सूपड़ा हुआ साफ

India vs South Africa 3rd ODI: Cape Town के Newlands में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका ने भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली खेलने के बाद 49.5 ओवर में 287 रन बना सकी थी. इसके जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रनों पर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाज़ी में क्विंटन डिकॉक ने 124 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में Andile Phehlukwayo और Lungi Ngidi ने तीन-तीन विकेट चटकाए. 

22:20 PM (IST)  •  23 Jan 2022

भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 49.1 Overs / IND - 283/9 Runs

1 रन!! टीम का स्कोर 283 हुआ
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget