एक्सप्लोरर

IND vs SA 1St T20: धोनी की तरह खुद को बनाना चाहता है दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ी, बताया माही ने क्यों किया प्रभावित

India vs South Africa 1st T20: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रिटोरियस ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने बताया कि वे धोनी से क्या सीखना चाहते हैं.

India vs South Africa 1st T20 Delhi: भारत  और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है. अफ्रीकी टीम ने इस सीरीज के लिए ड्वेन प्रिटोरियस को भी टीम में जगह दी है. ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रिटोरियस ने सीरीज से पहले कहा कि वे महेंद्र सिंह धोनी जैसा ठहराव चाहते  हैं. वे उन्हीं की तरह अपने अंदर आत्मविश्वास भी लाना चाहते हैं.

प्रिटोरियस ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये पदार्पण किया. उन्होंने छह मैचों में 44 रन बनाये और छह विकेट लिये. भले ही उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने कहा कि धोनी के साथ खेलकर उन्होंने काफी कुछ सीखा. उन्होंने कहा, ‘‘अपना पहला आईपीएल खेलना अच्छा अनुभव था. यह काफी समय से मेरा सपना था और सीएसके जैसी कामयाब टीम के साथ खेलने के मौके का मैने पूरा मजा लिया. एक खिलाड़ी के तौर पर काफी जिम्मेदारियां मिलती हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘धोनी की कप्तानी में खेलने में और उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया. भारत में वह बहुत बड़ा ब्रांड है और भारतीय क्रिकेट के लिये उसने कितना कुछ किया है. यह सब देखना अच्छा अनुभव रहा.’’

प्रिटोरियस ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात जो मैने उनसे सीखी है, वह मैदान पर शांतचित्त बने रहना है. वह कैसे खुद पर से दबाव हटाकर गेंदबाज पर डाल देते हैं. उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि डैथ ओवरों में असल में गेंदबाज दबाव में रहते हैं. धोनी बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं होते और हमेशा आशावादी रहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं. उनके जैसा ठहराव और आत्मविश्वास मैं भी अपने खेल में देखना चाहता हूं.’’

यह भी पढ़ें : VIDEO: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, मैदान पर दिखी 'ब्लू ब्रिगेड'

VIDEO: मैदान से दूर हैं रोहित फिर भी जमकर बहा रहे पसीना, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget