एक्सप्लोरर

VIDEO: मैदान से दूर हैं रोहित फिर भी जमकर बहा रहे पसीना, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो

Rohit Sharma VIDEO: रोहित शर्मा आईपीएल 2022 के बाद से ब्रेक पर हैं. लेकिन वे लगातार जिम में पसीना बहा रहे हैं.

Rohit Sharma Team India Mumbai Indians IPL: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयोजित होने वाली इस सीरीज में टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. वे आईपीएल 2022 के बाद से ब्रेक पर हैं. लेकिन इसके बावजूद वे जमकर पसीना बहा रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने रोहित का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित का आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था. उनकी टीम भी पॉइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी. मुंबई के खराब प्रदर्शन की वजह से रोहित को आलोचना का शिकार होना पड़ा था. हालांकि वे इन सबसे आगे बढ़कर जिम में पसीना बहा रहे हैं. मुंबई ने अपने  ऑफीशियल हैंडल पर रोहित का एक  वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अलग-अलग तरीके का वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. 

रोहित के वर्कआउट और ट्रेनिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इसे ट्विटर पर ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. जबकि करीब 300 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है. इस पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया भी जाहिर की है.

बता दें कि आईपीएल 2022 के 14 मैचों में रोहित 268 रन ही बना सके थे. इस दौरान आश्चर्यजनक बात यह रही कि वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके. रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48 रन रहा था.

यह भी पढ़ें : Kapil Dev ने कोहली-रोहित और राहुल के प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'रनों की जरूरत होती है तो आउट हो जाते हैं'

MS Dhoni ने लगाया चेन्नई की ड्रोन कंपनी पर दांव, पैसा लगाने के साथ-साथ ब्रांड एंबेसडर भी बनेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget