एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st T20: नेट सेशन में उमरान मलिक से बेहतर गेंदबाजी करते दिखे अर्शदीप, कोच ने दिए कई खास टिप्स

India vs South Africa: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दिल्ली टी20 मैच के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. इस दौरान उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह ने खूब पसीना बहाया.

India vs South Africa Delhi T20 Arshdeep Singh Umran Malik: टीम इंडिया 9 जून  से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने दिल्ली में अभ्यास शुरू कर दिया है. केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने भी नेट्स सेशन में खूब पसीना बहाया. इस दौरान अर्शदीप लय में दिखे. उन्होंने अपनी यॉर्कर बॉल से सबसे ज्यादा प्रभावित किया. इन दोनों युवा खिलाड़ियों को हालांकि भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान की मौजूदगी के कारण टीम में जगह मिलने का इंतजार करना पड़ सकता है.

भारतीय टीम ने कोच राहुल द्रविड़ और पारस महाम्ब्रे की देखरेख में शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया. इस सत्र के दौरान उमरान की तेज गेंदों पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने करारे शॉट लगाये.  युवा अर्शदीप ने पहले शॉट गेंदें डाली लेकिन बाद में गेंदबाजी कोच महाम्ब्रे की देखरेख में अपने यॉर्कर को और सटीक करने का अभ्यास किया.

महाम्ब्रे ने बीच की विकेट के सामने क्रीज पर ग्लव्स और वाइड लाइन के सामने एक बोतल रख दी और अर्शदीप को अलग-अलग गेंदें पर इन दोनों को निशाना बनाना था. अर्शदीप गेंद डालने के बाद कोच से पूछ रहे थे , ‘ठीक है?’ जिस पर महाम्ब्रे ने उनसे गेंद की दिशा की जगह लंबाई पर ध्यान देने की सलाह दी.

गर्मी की परिस्थितियों में आम तौर पर तेज गेंदबाज ज्यादा देर तक अभ्यास नहीं करते है लेकिन अर्शदीप और उमरान से अधिक समय तक अभ्यास किया. श्रृंखला में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई भुवनेश्वर करेंगे जिन्होंने मुश्किल से 15 मिनट की गेंदबाजी की. इस दौरान हर्षल पटेल , हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने टीम सत्र के दौरान विश्राम किया.

आमतौर पर मैच से पहले अधिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को टीम में मौका नहीं मिलता है. टीम में वापसी करने वाले 36 साल के दिनेश कार्तिक ने थ्रोडाउन विशेषज्ञों के साथ  ‘लैप स्कूप’ और ‘रिवर्स स्कूप’ शॉट का अभ्यास किया. टीम के उपकप्तान पंत की मौजूदगी में हालांकि अंतिम एकादश में उन्हें मौका मिलना मुश्किल होगा. डीडीसीए के मैदानकर्मियों ने कहा कि रात आठ बजे के बाद मैदान में ओस होगी लेकिन भारतीय टीम ने गीली गेंद से अभ्यास नहीं किया.

यह भी पढ़ें : IND vs SA 1st T20: रवि शास्त्री ने दिल्ली टी20 के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन, दिनेश कार्तिक को नहीं दी जगह

IND vs SA 1St T20: धोनी की तरह खुद को बनाना चाहता है दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ी, बताया माही ने क्यों किया प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म
LIVE: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget