एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: कैसे भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशिया कप का फाइनल? जानें पूरा गणित

IND vs PAK: भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. लेकिन क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो सकता है? भारत और पाकिस्तान फाइनल के लिए क्या समीकरण है?

Asia Cup Final Scenarios: एशिया कप ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ. लेकिन यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इसके बाद सुपर-4 राउंड में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ. इस बार भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. लेकिन क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो सकता है? भारत और पाकिस्तान के बीच के लिए क्या गणित है?

भारत-पाकिस्तान फाइनल कैसे संभव है?

अगर भारतीय टीम श्रीलंका और बांग्लादेश को हराने में कामयाब रहती है तो 6 प्वॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हराती है तो फिर बाबर आजम की टीम के 4 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. इस तरह भारत और पाकिस्तान की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर होगी. अगर ऐसा हुआ तो भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

... तो इस तरह भारत-पाक की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी!

इसके अलावा अगर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत जाती है, लेकिन बांग्लादेश के किलाफ हार जाती है तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के 4 प्वॉइंट्स होंगे. वहीं, अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है तो फिर 4 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. इस तरह भारत और पाकिस्तान की टीम 4-4 प्वॉइंट्स के साथ टॉप-2 टीम होगी.

भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल कैसे हो सकता है?

अगर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ हार जाती है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हार जाती है, तो क्या होगा... तो ऐसे में टीम इंडिया के 4 प्वॉइंट्स होंगे. वहीं, अगर बाबर आजम की टीम श्रीलंका के खिलाफ हार जाती है तो फिर भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला जाएगा.

... तो फिर नेट रन रेट से होगा फैसला

इसके अलावा अगर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बराबर 2-2 प्वॉइंट्स होंगे तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल के लिए टीम क्वॉलीफाई करेगी. जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वह श्रीलंका के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी.

पाकिस्तान-श्रीलंका फाइनल कैसे हो सकता है?

लेकिन अगर भारतीय टीम श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमों के खिलाफ हार जाती है, तो क्या होगा... तो फिर टीम इंडिया के 2 प्वॉइंट्स होंगे. इसके अलावा अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हराने में कामयाब रहता है तो पाकिस्तान और श्रीलंका के 4-4 प्वॉइंट्स होंगे. जबकि टीम इंडिया के महज 2 प्वॉइंट्स होंगे. इस तरह फाइनल में फिर पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होगी.

ये भी पढ़ें-

Rishabh Pant: वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे ऋषभ पंत? बोले- जहां डर खत्म होता है, वहां से जिंदगी की शुरुआत...

Asia Cup 2023: अगर श्रीलंका के खिलाफ हार गई टीम इंडिया तो फाइनल में कैसे पहुंचेगी? जानिए पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget