एक्सप्लोरर

IND vs NZ: वानखेड़े में 6 साल पहले भी भिड़ चुके हैं भारत और न्यूजीलैंड, टॉम लैथम ने शतक जड़कर दिलाई थी कीवियों को जीत

IND vs NZ WC 2023 Semi-Final: भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को दोपहर दो बजे शुरू होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NZ at Wankhede: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर दोनों टीमें पहले भी एक बार भिड़ चुकी हैं. ठीक 6 साल यह मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी थी. तब टॉम लैथम ने शतक जड़ते हुए कीवी टीम को आसान जीत दिलाई थी.

अक्टूबर 2017 में हुए इस मुकाबले के वक्त भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में थी. कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. कोहली का यह फैसला गलत साबित हुआ था और भारतीय टीम के दोनों ओपनर 29 रन के भीतर पवेलियन लौट गए थे. रोहित शर्मा (20) और शिखर धवन (9) के जल्द आउट होने के बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाला था. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिली. दूसरे छोर से सभी बल्लेबाज छोटी-छोटी पारियां खेलकर आउट होते रहे.

कोहली का शतक, बोल्ट ने झटके चार विकेट
केदार जाधव (12), दिनेश कार्तिक (37), एमएस धोनी (25), हार्दिक पांड्या (16) और भुवनेश्वर कुमार (26) ने छोटी-छोटी पारियां खेली. हालांकि यह पारियां टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने के लिए पर्याप्त थी. फिर एक छोर से विराट कोहली (121) शतक जड़ चुके थे. नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 280 रन का अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउथी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट झटके. एक विकेट मिचेल सेंटनर को भी मिला.

कीवियों ने 80 रन पर खो दिए थे तीन विकेट
281 रन के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े. लेकिन इसी स्कोर पर कॉलिन मुनरो (28) को बुमराह ने पवेलियन भेज दिया. इसके कुछ देर बाद ही मार्टिन गुप्टिल (32) भी चलते बने. 80 रन का स्कोर होते होते कप्तान केन विलियमसन (6) को भी कुलदीप यादव ने चलता कर दिया.

टॉम लैथम और रॉस टेलर की दोहरी शतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड की टीम यहां मुश्किल हालात में थी. यहां से टॉम लैथम और रॉस टेलर के बीच 200 रन की साझेदारी ने पासा पलटा. हालांकि विजय शॉट जड़ने के चक्कर में रॉस टेलर अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. अगली ही गेंद पर न्यूजीलैंड जीत गया. इस जीत में रॉस टेलर ने 95 रन और लैथम ने 103 रन की पारी खेली.

क्या दोहरेगा इतिहास या बदलेगा रिकॉर्ड?
तब और अब की दोनों टीमों में बहुत ज्यादा फर्क है. वर्तमान की दोनों टीमों में पिछले वानखेड़े मुकाबले के 4-4 खिलाड़ी ही शामिल हैं. भारतीय टीम की कप्तान में भी बदलाव है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार न्यूजीलैंड वानखेड़े के इस इतिहास को ही दोहराती है या टीम इंडिया नया इतिहास रचती है.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Semi-Final: वनडे क्रिकेट में 118वीं बार टकराएंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें अब तक के मुकाबलों से जुड़े 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं; जानें ताजा अपडेट
ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी
टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए
टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में किसको देना चाहती है हरमनप्रीत कौर मौका, जान लीजिए

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
RBI ने बेच दिया देश का सोना? PIB और केंद्रीय बैंक की सफाई के बीच अखिलेश यादव बोले- समझ में आ गया है कि...
RBI ने बेच दिया देश का सोना? केंद्रीय बैंक की सफाई के बीच अखिलेश यादव बोले- समझ में आ गया है कि...
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
Explained: सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
CBSE के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, OSM टेंडर की जांच के आदेश, इस मामले में अब तक क्या हुआ?
मालवीय नगर अग्निकांड: वसीम राजा समेत कई लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई लोगों की जान
मालवीय नगर अग्निकांड: वसीम राजा समेत कई लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ऐसे बचाई लोगों की जान
Embed widget