एक्सप्लोरर

IND NZ: वनडे सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों से रहना होगा सावधान, पाकिस्तान के खिलाफ कर चुके हैं ताबड़तोड़ बैटिंग

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने में चार दिन शेष हैं. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा.

India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने में सिर्फ चार दिन बाकी हैं. बीसीसीआई की नई चयनसमिति ने 13 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. दोनों देशों के बीच 18 जनवरी से एकदिवसीय सीरीज का आगाज होगा. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोचक जंग होने की उम्मीद है. क्योंकि कीवियों ने पिछले साल भारत को वनडे सीरीज के दौरान अपनी सरजमीं पर हराया था. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को उसके घर में हराने के बाद भारत दौरे पर आ रही है. इस तरह कीवियों के हौसले बुलंद हैं. हालांकि टीम में केन विलियमसन और टिम साउदी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. फिर भी कुछ ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान काफी रन बनाए. भारत को इन बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा.

कॉन्वे-फिलिप्स से खतरा

भारत को वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स से सावधान रहने की जरूरत है. यह दोनों बल्लेबाज मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों बल्लेबाजो ने न्यूजीलैंड को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई. यह पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान की धरती पर न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय सीरीज जीती. कीवियों ने तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. पूरी सीरीज पर नजर डाली जाए तो कीवी बैटर डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप हावी रहे. कॉन्वे ने इस सीरीज में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 153 रन बनाए. वहीं ग्लेन फिलिप्स 103 रन बनाने में सफल रहे. इन दोनों के अलावा मिचेल सैंटनर और डारेल मिचेल ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. 

लगातार दो सीरीज जीत चुका न्यूजीलैंड

टी20 विश्व कप के बाद से न्यूजीलैंड ने वनडे में धमाकेदार शुरुआत की है. कीवी टीम अब लगातार दो एकदिवसीय सीरीज जीत चुकी है. बीते साल नवंबर में न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 1-0 से हराया था. इसके बाद कीवियों ने जीत का सिलसिला पाकिस्तान के खिलाफ भी बनाए रखा. हाल ही में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरे पर मेजबानों को वनडे सीरीज में 2-1 से पटखनी दी. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम अब तक लगातार दो वनडे सीरीज जीत चुकी है. 

वनडे सीरीज के लिए दोनों देशों की टीम

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक. 

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डारेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: तिरुवनंतपुरम में है टीम इंडिया का धांसू रिकॉर्ड, जानिए हर फॉर्मेट में कितने मैच जीते

IND vs SL: तीसरे वनडे में टीम इंडिया तोड़ सकती है ऑस्ट्रेलिया का खास रिकॉर्ड, यह कीर्तिमान स्थापित करने वाला भारत होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget