एक्सप्लोरर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले चारों वनडे हारी है टीम इंडिया, 34 महीने पहले मिली थी जीत

IND vs NZ in ODIs: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले चारों मैचों में हार झेलनी पड़ी है.

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (25 नवंबर) सुबह 7 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह 111वां वनडे मैच होगा. अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 55 और न्यूजीलैंड ने 49 मैच जीते हैं. एक मैच टाई और पांच मैच बेनतीजा रहे हैं. हालांकि पिछले चारों वनडे मैचों से कहानी बदली हुई है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पिछले चारों मैच कीवी टीम ने जीते हैं. इंग्लैंड में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2020 में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज एकतरफा अंदाज में गंवाई थी. टीम इंडिया ने आखिरी बार फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला जीता था.

9 जुलाई 2019: वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे. यहां कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने न्यूीजलैंड की टीम को 239 रन पर ही रोक दिया था. हालांकि भारतीय बल्लेबाज 240 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके थे. भारतीय टीम को यहां 18 रन से हार मिली थी.

5 फरवरी 2020: न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 347 रन का विशाल स्कोर बनाया था. लेकिन रॉस टेलर और टॉम लाथम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था.

8 फरवरी 2020: वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन जड़े. जवाब में भारतीय टीम 251 रन पर ही ऑल आउट हो गई. इस मैच में काइल जैमिसन ने ऑलराउंडर खेल दिखाया था.

11 फरवरी 2020: सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 296 रन बनाए थे लेकिन यहां भी कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था. न्यूजीलैंड ने यह मैच 47.1 ओवर में ही 5 विकेट से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें...

ILT20: 13 जनवरी से शुरू होगा यूएई की नई टी20 लीग का पहला सीजन, इन चार फ्रेंचाइजी लीग से टकराएंगी तारीखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget