एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd ODI: केएल राहुल के शतक और अय्यर के बेहतरीन फॉर्म के दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में बनाए 296 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 297 रनों का लक्ष्य रखा दिया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने अब 297 रनों का लक्ष्य रख दिया है. भारत की तरफ से टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल हुआ तो वहीं मिडल ऑर्डर ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 296 रनों तक पहुंचा दिया. इसमें सबसे बड़ा योगदान केएल राहुल का रहा जिन्होंने शानदार शतक जड़ा. वहीं इससे पहले अय्यर ने भी राहुल का साथ दिया और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. न्यूजीलैंड ने यहां टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया जहां टीम इंडिया की ओपनिंग एक बार फिर नहीं चल पाई और दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट आए और आते ही उन्होंने छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद वो भी 9 रन बनाकर कैच दे बैठे. इस तरह टीम इंडिया ने 32 पर ही 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ के सात मिलकर टीम के स्कोर को 60 रनों के पार पहुंचाया लेकिन तभी वो रन आउट हो गए. ऐसे में टीम इंडिया को बड़ झटका लगा और 60 रनों तक ही टीम का टॉप ऑर्डर पवेलियन लौट चुका था. इसके बाद पूरे दौरे में बेहतरीन फॉर्म में रहने वाले केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मलिकर टीम के स्कोर को पहले 100 के पार और फिर 150 के पार पहुंचाया. दोनों के बीच में 100 रनों की साझेदारी हुई ही थी कि अय्यर 62 रन पर पवेलियन लौट गए. अब टीम में केदार जाधव की जगह खिलाए जाने वाले मनीष पांडेय क्रीज पर आए और उन्होंने राहुल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को पहले 200 और फिर 250 के पार पहुंचाया. इस दौरान राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और तेजी से शतक के करीब पहुंच गए. राहुल ने 44 ओवर में ही अपना शतक पूरा कर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया. वो न्यूजीलैंड में दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 5वें नंबर से नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इससे पहले सुरेश रैना के नाम ये रिकॉर्ड था. राहुल और पांडेय के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई तो वहीं टीम ने 269 रनों का स्कोर भी पूरा किया लेकिन तभी सबसे पहले केएल राहुल और फिर मनीष पांडेय अपना विकेट गंवा बैठे. पांडेय जहां 42 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा और 112 रन बनाकर आउट हुए.  अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज आए जो शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा थे. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया ही था कि तभी शार्दुल आउट हो गए. इसके बाद पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले सैनी आए और फिर उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 7 विकेट के नुकसान पर 296 रनों तक पहुंचा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget