एक्सप्लोरर

IND vs NZ: दूसरे टी20 से कट सकता है उमरान मलिक का पत्ता, ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा. सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

India vs New Zealand 2nd T20I Probable Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच लखनऊ स्थिति भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया पर जीत का दबाव रहेगा. सीरीज में बने रहने के लिए उसे यह मैच जीतना ही होगा. न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. रांची में खेला गया पहला टी20 मेहमानों ने 21 रन से जीता था. अब सीरीज पर कब्जा करने के लिए भारत को शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे. आइए मैच से पहले आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं. 

उमरान को मौका मिलना मुश्किल

तेज गेंदबाज उमरान मलिक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते है्ं. टीम इंडिया उनकी जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहेगी. क्योंकि रांची में टीम इंडिया में एक बैटर कम खेला था. जबकि इस मुकाबले में उमरान काफी महंगे साबित हुए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने रांची में उमरान से सिर्फ एक ओवर की बॉलिंग कराई थी. उन्होंने इस ओवर में 16 रन दिए थे. पिछले कुछ मैचों में अगर देखा जाए तो उमरान काफी महंगे रहे हैं. बीते तीन मुकाबलो में उन्होंने 10 से ज्यादा रन खर्च किए हैं. इसलिए टीम मैनेजमेंट उनकी जगह एक एक्स्ट्रॉ बल्लेबाज को मौका दे सकता है. 

भारत के लिए करो या मरो वाला मैच 

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है. अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है तो उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी. कीवी टीम इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम बीते 10 साल से अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं हारी है. भारत ने अपने होम ग्राउंड पर साल 2012 में आखिरी बार न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज हारी थी. तब कीवियों ने दो मैचों की श्रृंखला में टीम इंडिया को 1-0 से हराया था. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत की संभावित प्लेइंग XI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन, जैकब टफी, ब्लेयर टिकनर.

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: आज लखनऊ में खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget