एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: आज लखनऊ में खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव

India vs New Zealand Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. यह मैच टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' वाला है.

India vs New Zealand Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 29 जनवरी यानी आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेटी एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है. दरअसल, सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. वहीं न्यूजीलैंड का इरादा इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का होगा. कुल मिलाकर भारतीय टीम पर मैच जीतने का जबरदस्त दबाव होगा. आइए आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दुसरे मुकाबले का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं?

कीवियों के पास सीरीज जीतने का मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में कीवी टीम के पास टी20 सीरीज का जीतने का मौका है. रांची में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत दर्ज की थी. मेहमान टीम भारतीय सरजमीं पर बीते 10 साल से टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है. कीवी टीम ने भारत की धरती पर साल 2012 में आखिरी बार टी20 सीरीज जीती थी. तब न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 से हराया था. वहीं अब 10 बाद मेहमानों के पास एक बार फिर टी20 श्रृंखला जीतने का मौका है. 

कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच के आधा घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा.

किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. जिन यूजर्स के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.abplive.com/ पर उपलब्ध रहेगी. 

दोनों टीमें:

भारत की टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुडा, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, बेंजामिन लिस्टर, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स्, माइकल रिपन, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी, ब्लेयर टिकनर.

यह भी पढ़ें:

U19 Women's T20 World Cup 2023: टीम इंडिया को कप्तान शेफाली का 'स्पेशल मैसेज', बताया मैच के दौरान किस बात का खास रखना है खयाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया...', बाबर आजम पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान
'उस दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया', बाबर आजम पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर, अचानक 5 खिलाड़ियों का पत्ता साफ
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर, अचानक 5 खिलाड़ियों का पत्ता साफ
BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!
अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण
दौड़ती बस में छात्रा से गैंगरेप..पुलिस सोती रही!?
Bilawal Bhutto की विलायती बेगम आने वाली हैं ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि पर फैसले के बाद जहर उगलने लगा PAK, हिना रब्बानी बोलीं- 'भारत को...'
सिंधु जल संधि पर फैसले के बाद जहर उगलने लगा PAK, हिना रब्बानी बोलीं- 'भारत को...'
जयपुर में दो केंद्रों पर NEET PG एग्जाम रद्द, फिर AIIMS पेपर भी कैंसिल, भड़के सचिन पायलट
जयपुर में दो केंद्रों पर NEET PG एग्जाम रद्द, फिर AIIMS पेपर भी कैंसिल, भड़के सचिन पायलट
भूपेश बघेल के PA पर ED का शिकंजा, केके चंद्राकर के घर सुबह-सुबह पहुंची
भूपेश बघेल के PA पर ED का शिकंजा, केके चंद्राकर के घर सुबह-सुबह पहुंची
वरुण तेज की Korean Kanakaraju की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'कोरियन कनक राजू' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला
'अब घटेंगी तेल की कीमतें', ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान, दिया फॉर्मूला
'अब घटेंगी तेल की कीमतें', ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान, दिया फॉर्मूला
डिलीवरी एजेंट की मेहनत देख भावुक हुई महिला, शेयर किया वीडियो
डिलीवरी एजेंट की मेहनत देख भावुक हुई महिला, शेयर किया वीडियो
इन नंबर्स से आए कॉल तो हो जाएं सावधान, खाली हो सकता है खाता
इन नंबर्स से आए कॉल तो हो जाएं सावधान, खाली हो सकता है खाता
Embed widget