एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st Test: बिना डेब्यू के तीन शिकार, सोशल मीडिया पर छाए केएस भरत

IND vs NZ 1st Test: कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा गर्दन में खिंचाव के चलते मैदान में नहीं उतरे थे. उनकी जगह सब्स्टीट्यूट केएस भरत ने पूरे दिन विकेटकीपिंग की थी.

IND vs NZ 1st Test: कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन रिद्धिमान साहा गर्दन में खींचाव के कारण मैदान में नहीं उतर पाए थे. उनकी जगह टीम के दूसरे विकेटकीपर केएस भरत सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा गया था. लेकिन भरत ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया. इसमें दो कैच और एक स्टंपिंग शामिल है.

असमान उछाल वाली इस विकेट पर गेंद टप्पा खाने के बाद ज्यादातर नीचे रह रही है. ऐसे में विकेटकीपर के लिए यह एक मुश्किल विकेट है लेकिन भरत ने यहां कोई गलती नहीं की. अपने इस लाजवाब प्रदर्शन के बाद भरत सोशल मीडिया पर स्टार बन गए हैं. यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी इसमें शामिल हैं.

लक्ष्मण ने लिखा है, 'इस विकेट पर बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों के सामने जिस तरह से भरत ने विकेटकीपिंग की है, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं. उनके हाथ बहुत फूर्तिले और फुटवर्क बेहद गजब का है. निश्चित तौर पर इनका भविष्य उज्वल है.'

वीवीएस ने एक चैनल के साथ बातचीत में यह भी कहा है कि राहुल द्रविड़ ने काफी पहले ही केएस भरत की विकेटकीपिंग स्किल्स के बारे में उन्हें बता दिया था.

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने तो अगले मैच में रिद्धिमान साहा की जगह केएस भरत को टीम में लेने की मांग की है.

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर भरत ने विल यंग का शानदार लो कैच पकड़कर न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी तोड़ने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने टॉम लाथम की भी जबरदस्त स्टंपिंग की थी.

केएस भरत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीसीसीआई टीवी पर आर अश्विन और अक्षर पटेल के साथ हुई बातचीत में बताया था कि उनके पास मैच के लिए तैयार होने के लिए सिर्फ 12 मिनट ही थे.

यह भी पढ़ें..

Rohit-Shreyas Dance: शहरी बाबू गाने पर श्रेयस के साथ रोहित-शार्दुल का डांस, इंस्टाग्राम पर छा गई हिटमैन की यह अनोखी बधाई

IND vs NZ 1st Test: '10 रुपये की पेप्सी, अय्यर भाई..', कानपुर के दर्शकों ने श्रेयस को कुछ इस तरह किया चीयर अप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
LIVE: शतक के करीब देवदत्त पडिक्कल, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: शतक के करीब देवदत्त पडिक्कल, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget