एक्सप्लोरर

IND vs NED: नीदरलैंड्स से टीम इंडिया का मुकाबला, प्रसिद्ध कृष्णा कर सकते हैं वर्ल्ड कप डेब्यू; ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

NED vs IND, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में भारत और नीदरलैंड्स की टक्कर है. यह मुकाबला बेंगलुरु में दोपहर दो बजे शुरू होगा.

IND vs NED Possible Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 में आज (12 नवंबर) राउंड रॉबिन स्टेज का 45वां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे. भारतीय टीम काफी पहले ही अंतिम-4 में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में उसके लिए यह मुकाबला महज सेमीफाइनल का अभ्यास होगा. इस मुकाबले में वह लगातार खेल रहे अपने एक या दो गेंदबाजों को आराम दे सकती है.

उधर, नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर है और उसके लिए यह मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वालीफाई का आखिरी रास्ता है. अगर वह यह मुकाबला जीत लेती है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकती है.

बता दें कि इस वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के अलावा टॉप-7 टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने का मौका मिलेगा. मेजबान के लिहाज से पाकिस्तान पहले ही इस टूर्नामेंट में एंट्री कर चुका है. फिलहाल नीदरलैंड्स अंक तालिका में सबसे आखिरी में है. ऐसे में उसे आज का मैच हर हाल में जीतना होगा. आज नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11 में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11?
मैच के पहले कोच राहुल द्रविड़ यह कह चुके हैं कि भारतीय टीम सेमीफाइनल के पहले किसी भी तरह के रणनीतिक प्रयोग नहीं करेगी. हालांकि उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को आराम देने की बात से भी इनकार नहीं किया है. संभव है कि टीम इंडिया आज जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को आराम देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा और आर अश्विन को प्लेइंग-11 में मौका दे.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

कैसी होगी नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11?
नीदरलैंड्स ने इस पूरे वर्ल्ड कप में ज्यादातर मौकों पर प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है. उसने इस टूर्नामेंट में केवल उन इक्का-दुक्का खिलाड़ियों को रिप्लेस किया है, जो पूरी तरह आउट ऑफ फॉर्म थे. ऐसे में आज के मैच में भी नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11 में किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं है.

नीदरलैंड्स: मैक्स ओ'डोउड, वेस्ले बरैसी, कॉलिन एकरमैन, सिब्रांड एंगलब्रेचट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, रोएलोफ वान डेर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023 Semi-Final: वानखेड़े में होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला, ऐसे रहे हैं इस मैदान के A टू Z आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget