एक्सप्लोरर

IND vs NED Pitch Report: बेंगलुरु में भिड़ेंगे भारत और नीदरलैंड्स, यहां खूब बरसते हैं रन; जानें मैदान के खास आंकड़े

NED vs IND: वर्ल्ड कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला है. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NED, WC 2023: भारत और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच आज (12 नवंबर) वर्ल्ड कप में टक्कर होगी. यह इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच होगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे दोनों टीमें आमने-सामने होगी. यह मैदान पिछले कुछ सालों से चौकों-छक्कों की बारिश के लिए पहचाना जाता है. यहां IPL में तो खूब रन बरसते ही हैं, साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सफेद गेंद के दोनों फॉर्मेट (वनडे और टी20) में भी जमकर रनों की बारिश होती है. आज के मैच में भी पिच का मिजाज कुछ इसी तरह हो सकता है.

27 मैचों में 17 बार 300+ स्कोर
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कुल 27 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. वहीं 14 बार रन चेज़ करने वाली टीम ने सफलता हासिल की है. वैसे, यहां पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना ही पसंद करती है. इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 401 रन रहा है, जो इसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. वहीं, न्यूनतम स्कोर 156 रहा है. यह स्कोर भी इसी वर्ल्ड कप के दौरान बना है. खास बात यह है कि यहां खेले गए 27 मैचों में 17 बार टीमों ने 300+ का स्कोर बनाया है.

फास्टर्स चटकाते हैं ज्यादा विकेट
इस वर्ल्ड कप में बेंगलुरु में 4 मैच खेले गए हैं. इनमें दो मैच कम स्कोर वाले रहे हैं लेकिन दो मैचों में खूब रन बरसे हैं. न्यूजीलैंड ने तो यहां 401 का विशाल स्कोर खड़ा किया ही था, वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इस वर्ल्ड कप में यहां 367 रन जड़ चुकी है. इस मैदान पर छक्के भी खूब बरसते हैं. हिटमैन रोहित शर्मा यहां महज 4 मैचों में 28 छक्के जड़ चुके हैं. बैटिंग फ्रेंडली इस मैदान पर तेज गेंदबाज को भी अच्छी सफलताएं मिलती रही हैं. यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में टॉप-5 में सभी फास्टर्स शामिल हैं.

आज कैसा होगा पिच का मिजाज?
बेंगलुरु की विकेट के मिजाज में आज बदलाव को कोई गुंजाइश नहीं है. यह विकेट बैटिंग फ्रेंडली ही रहने वाला है. यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी. यहां की बाउंड्रीज छोटी है, ऐसे में खूब छक्के भी बरस सकते हैं. तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मौके होंगे लेकिन स्पिनर्स ज्यादा प्रभावी नहीं रहने वाले हैं. अगर टीम इंडिया यहां पहले बल्लेबाजी करती है तो रनों का पहाड़ खड़ा हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

IND vs NED: नीदरलैंड्स से टीम इंडिया का मुकाबला, प्रसिद्ध कृष्णा कर सकते हैं वर्ल्ड कप डेब्यू; ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget