एक्सप्लोरर

IND vs IRE: बुमराह ने रोहित-कोहली के क्लब में बनाई जगह, ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय कप्तान

India vs Ireland: भारत ने आयरलैंड को टी20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया. इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. टीम इंडिया ने इसे 2-0 से जीत लिया. तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने यह अवॉर्ड जीतते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली से जुड़े खास क्लब में जगह बना ली.

दरअसल बुमराह टी20 इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन चुके हैं. उनसे पहले कोहली और रोहित भी यह कमाल कर चुके हैं. बुमराह ने पहली बार यह अवॉर्ड जीता है. इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 3 बार अवॉर्ड जीता. वहीं सुरेश रैना, रोहित और हार्दिक पांड्या ने एक-एक बार अवॉर्ड जीता है.

गौरतलब है कि बुमराह ने चोट के बाद शानदार वापसी की. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में 4 विकेट झटके. बुमराह को एशिया कप 2023 के लिए भी टीम इंडिया में जगह मिली है. बुमराह के साथ-साथ रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अच्छी बॉलिंग की. बिश्नोई ने 4 विकेट लिए. प्रसिद्ध ने भी 4 विकेट लिए. सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऋतुराज गायकवाड़ टॉप पर रहे. उन्होंने 2 मैचों में 77 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 2 ओवरों में 42 रन बनाए.संजू सैमसन ने 41 रन बनाए.

भारत ने टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 रनों से जीत दर्ज की थी. यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. इस वजह से नतीजा डकवर्थ लुईस नियम से निकाला गया था. वहीं दूसरे मुकाबले में 33 रनों से जीत दर्ज की थी. तीसरा मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. अब 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होगा. टीम इंडिया इसके लिए तैयार हो रही है.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले होगा खास फिटनेस टेस्ट, रोहित और कोहली को भी नहीं मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget