एक्सप्लोरर

IND vs IRE: भारत की 'बी' टीम से खेलने को लेकर आयरलैंड के कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

India vs Ireland: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया की एक दूसरी टीम आज आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलेगी.

Andrew Balbirnie On Team India: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है, जब एक साथ इंडिया की दो टीमें अलग अलग देशों के साथ क्रिकेट खेलेंगी. बता दें कि एक भारत की एक टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जिसके कप्तान रोहित शर्मा हैं. वहीं दूसरी टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आज आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलेगी. हालांकि, इस टीम को भारत की बी टीम कहा जा रहा है. 

पिछले साल भी एक ही समय में भारतीय टीम ने दो अलग-अलग सीरीज खेली थीं, जहां एक टीम ने सीमित ओवर की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था तो वहीं दूसरी टीम इंग्लैंड में थी. पहले टी20 से पहले आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने कहा कि वो टी20 मैच में भारत के कई खिलाड़ियों को मिस करेंगे. उनका कहना है कि भारतीय प्रबंधकों द्वारा मैदान में उतारी गई टीम सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को हम मिस करेंगे.

बलबर्नी ने प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आजकल आप जिस भी भारतीय टीम के साथ खेलेंगे वह शानदार है. यह भारतीय क्रिकेट की गहराई को दर्शाता है कि वे दो टीमों को एक ही समय में मैदान पर उतार सकते हैं."

बलबर्नी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) द्वारा भारत के नए खिलाड़ियों की खोज करने के तरीके की सराहना की. उन्होंने आगे कहा, "हर वर्ष आयोजित होने वाली आईपीएल लीग में कई सारे युवा आ रहे हैं. युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं. अगले वर्ष अक्टूबर में 50 ओवर के विश्व कप में भारतीय टीम के पास कई सारे चेहरे होंगे, जिन्हें वे प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे. इसलिए हम जानते हैं कि यह एक अच्छी भारतीय टीम है और हम टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं."

उन्होंने आगे कहा, "आईपीएल के बारे में अच्छी बात यह है कि आप इन सभी खिलाड़ियों को कई मैचों में प्रदर्शन करते हुए देखते हैं. आईपीएल चालू होने पर हर दिन एक मैच होता है. इसलिए हमारे पास गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन के बहुत सारे फुटेज हैं." साथ ही उन्होंने पहले मैच को लेकर कहा कि, "रविवार को पहला टी20 मैच खेलने से पहले होमवर्क किया जाएगा, जिससे हम मैच पर दबदबा बना सकें."

डबलिन में दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के टिकट बिक चुके हैं, बलबर्नी को रविवार और मंगलवार को होने वाले मैचों के लिए मैदान पर शानदार माहौल की उम्मीद है. इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शकों की काफी तादाद रहेगी, जिससे मैदान पर काफी शोर रहेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि मैच को देखने के लिए लगभग 9000 भारतीय समर्थक मैदान पर रहेंगे."

यह भी पढ़ें..

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Ramiz Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बोले- 'सौरव गांगुली मुझे दो बार IPL फाइनल देखने बुला चुके हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget