एक्सप्लोरर

Kumar Sangakkara: राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया डेरिल मिचेल की सफलता का राज, इंग्लैंड के खिलाफ जड़े हैं लगातार तीन शतक

Daryl Mitchell इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक 482 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 120 से ज्यादा का रहा है. वह इस सीरीज में लगातार तीन शतक जड़ चुके हैं.

Kumar Sangakkara on Daryl Mitchell: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) इस वक्त जबरदस्त लय में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह इन तीनों मैचों में शतक भी जड़ चुके हैं. क्रिकेट की दुनिया में उनकी इस कंसिसटेंसी की खूब तारीफ हो रही है. उनकी तारीफ करने वालों की लिस्ट में पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज और वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमारा संगाकारा (Kumar Sangakkara) भी शामिल हो चुके हैं. संगाकारा ने डेरिल मिचेल के दमदार प्रदर्शन के लिये उनकी कुछ आदतों को श्रेय दिया है.

स्काय स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में संगाकारा ने बताया, 'वह हर टीम मीटिंग में अपना आईपैड लेकर चलते थे. वह नोट्स बनाते थे और सवाल भी पूछते थे. वह दिखावे के लिए सवाल नहीं पूछते थे बल्कि वह चीजों को समझने और जानने में बहुत ज्यादा शामिल होते थे. उन्होंने खुद को दो महीने से भी ज्यादा वक्त के लिये जिस तरीके से  बॉयो-बबल में रखा और महज दो मैचों में मौका मिलने के बावजूद वह जिस शिद्दत से नेट्स पर कड़ी मेहनत करते थे, वह टॉप क्लास थी.'

डेरिल मिचेल IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स की स्कवाड का हिस्सा थे. उन्हें केवल दो मैचों में ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. लीग स्टेज के आखिरी में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से अलविदा लेकर न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे में शरीक होने का फैसला लिया था.

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज
डेरिल मिचेल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक 482 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 120 से ज्यादा का रहा है. वह इस सीरीज में तीन शतक और एक अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. वह लगातार तीन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास बात यह भी कि उन्होंने इस सीरीज में हर बार अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालते हुए शतक जड़ा. हालांकि उनके लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड यह सीरीज इंग्लैंड से गंवा चुका है.

यह भी पढ़ें..

Ahmed Shehzad: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रोया अपना दुखड़ा, बोले- 'विराट को धोनी का साथ मिला लेकिन यहां तो किसी की सफलता हजम ही नहीं होती'  

Olympics 2036 की भारत को मेजबानी मिली तो रूसी स्पेशलिस्ट करेंगे मदद, सीमा पार से आया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget