एक्सप्लोरर

IND vs IRE Schedule: भारत और आयरलैंड के बीच अगस्त में खेली जाएगी सीरीज, देखें फुल शेड्यूल

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए टीम इंडिया अगस्त में आयरलैंड दौरे पर जाएगी.

India vs Ireland Full Schedule T20 Series: विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होगा. विश्व कप से पहले टीम इंडिया चार देशों के खिलाफ सीरीज खेलेगी. इस लिस्ट में आयरलैंड का नाम भी शामिल है. भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद अगस्त में आयरलैंड दौरे पर जाएगी. यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसका शेड्यूल आ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा.

भारतीय टीम जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत-आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को आयोजित होगा. ये सभी मैच मालाहाइड में खेले जाने हैं. 

गौरतलब है कि भारत और आयरलैंड के बीच पिछले साल दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इसे भारत ने 2-0 से जीत लिया था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकटे से जीता था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में 4 रनों से जीत दर्ज की थी. यह सीरीज जून के आखिरी हफ्ते में खेली गई थी. लेकिन इस बार अगस्त में खेली जाएगी. पिछले साल के मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुए थे. 

टीम इंडिया ने 2022 की सीरीज में संजू सैमसन और दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया था. हुड्डा दो मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. उन्होंने 151 रन बनाए थे. जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर रहे थे. सैमसन ने एक मैच में 77 रन बनाए थे. भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल बतौर गेंदबाज टीम का हिस्सा था. भुवनेश्वर ने दो मैचों में दो विकेट लिए थे. जबकि चहल ने एक मैच में एक विकेट लिया था. 

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल -

  • पहला मैच - 18 अगस्त, मालाहाइड
  • दूसरा मैच - 20 अगस्त, मालाहाइड
  • तीसरा मैच - 23 अगस्त, मालाहाइड 

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: विश्व कप में 5 मुकाबले हो सकते हैं सबसे ज्यादा रोमांचक, लिस्ट में भारत-पाक के साथ ये मैच शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget