एक्सप्लोरर

IND vs IRE: दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत-आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs IRE 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

IND vs IRE 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 भी डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. दूसरे टी20 में भी बारिश खलल डाल सकती है. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 कल यानी रविवार, 20 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. 

कप्तान जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी से उत्साहित भारतीय टीम रविवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. भारत इसके साथ ही बेहतर मौसम की भी उम्मीद करेगा, जिससे उसके युवा बल्लेबाजों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा.

यहां जिस तरह की परिस्थितियां हैं उसमें टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. भारत इस मामले में पहले मैच में भाग्यशाली रहा. मैच में दो विकेट लेने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बाद में स्वीकार किया कि भारत को टॉस जीतने का फायदा मिला.

जहां तक आयरलैंड का सवाल है तो उसकी टीम बुमराह से पहले ओवर में मिले दो झटकों से वापसी करने में सफल रही थी. उसकी टीम को अगर सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद मजबूत भारतीय टीम को चुनौती देनी है तो उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

आयरलैंड को यदि भारत के सामने चुनौती पेश करनी है तो उसके अनुभवी खिलाड़ियों पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग और जॉर्ज डॉकरेल को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. 

पिच रिपोर्ट

वैसे तो डबलिन के द विलेज की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद रहती है, लेकिन पहले टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने यहां दमदार प्रदर्शन किया था. यहां कई बार 200 से ज्यादा रन बन चुके हैं. इस पिच पर एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

आयरलैंड की टीम भले ही अपने घर पर खेल रही है, लेकिन भारत के सामने वह अब भी कमजोर दिख रही है. युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया का पलड़ा आयरलैंड पर भारी है. आयरलैंड की अभी तक भारत के खिलाफ जीत नहीं सकी है. इस मैच में भी हमारा प्रैच प्रडिकिक्शन मीटर भारत की जीत बता रहा है. 

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​जोश लिटिल, और बेन व्हाइट. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान) और रवि बिश्नोई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
LIVE: लगातार दूसरी बार फ्लॉप हुए गिल, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget