एक्सप्लोरर

IND vs ENG: '...अभी टीम के लिए काम नहीं हुआ है', शतक जड़ने के बाद भी खुश नहीं हैं शुभमन गिल; जानिए वजह

IND vs ENG 2nd Test: युवा बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने. उन्होंने 104 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम की नैया पार लगाई.

Shubman Gill Century: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा. दूसरी पारी में गिल भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बने. गिल ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन जड़े, जिससे भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाये और इंग्लैंड को 399 रनों का लक्ष्य दिया. 

टेस्ट क्रिकेट की 13 पारियों में यह गिल का पहला 50 से अधिक रन का स्कोर है. वहीं तीन नंबर पर पहली बार गिल ने बड़ा स्कोर बनाया है. हालांकि, गिल ने शतक के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाया. दिन का खेल खत्म होने के बाद गिल ने इसकी वजह का खुलासा भी किया. 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने कहा, तीसरे नंबर पर रन बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और बहुत संतोषजनक था. बहुत अच्छा लगा, खासकर उस समय जब हमने यशस्वी और रोहित के विकेट गंवा दिये थे. हमारे लिए बड़ी बढ़त लेना और जितने ज्यादा हो सके रन जुटाना काफी अहम था. 

गिल अपनी पारी के दौरान दो बार डीआरएस में भी बचे. उन्हें पता है कि टीम की उनसे काफी उम्मीदें लगी हैं, जिससे उन्होंने शतक जड़ने के बाद जश्न भी शांत तरीके से मनाया. हालांकि, वह शतक जड़ने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. 

इसे लेकर उन्होंने कहा, "यह अच्छा लगा. मुझे लगा कि टीम के लिए काम नहीं हुआ है. इसलिये मैंने ज्यादा तेजी से जश्न नहीं मनाया." वहीं जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, "मैं एक बार में एक ही गेंद पर ध्यान लगा रहा था और निश्चित रूप से क्रीज पर काफी कुछ हो रहा था. शुरू में दो विकेट जल्दी गिर गये और फिर मेरे और श्रेयस के बीच अच्छी साझेदारी हुई."

यह भी पढ़ें-

Shubman Gill: शुभमन गिल बन पाएंगे भारत के अगले 'सुपरस्टार'? जानें 24 की उम्र के बाद सचिन और कोहली से कितना पीछे

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget