एक्सप्लोरर

IND vs ENG Weather Update: एकदम से बदला गुयाना का मौसम, झमाझम बारिश के बाद मौसम साफ और निकला सूरज

IND vs ENG Weather Update: गुयाना के मौसम ने एकदम से पलटी मार ली है. कुछ देर पहले तक झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन अब मौसम को लेकर नई तस्वीरें सामने आई हैं.

IND vs ENG Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुयाना में खेला जाना है. पिछले कई दिनों से गुयाना में झमाझम बारिश हो रही है, ऐसे में भारत-इंग्लैंड मैच पर रद्द होने का साया मंडराने लगा था. कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि गुयाना में भारी बारिश हो रही थी और मैदान पानी से सराबोर था. मगर अब नई तस्वीरें सामने आई हैं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि फिलहाल गुयाना में धूप निकल आई है, कवर्स हटा दिए गए हैं और मैदान को पूरी तरह सुखाने का प्रयास हो रहा है.

फैंस के लिए अच्छी खबर

हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने गुयाना से लाइव वीडियो X पर शेयर किया है. बता दें कि कार्तिक वर्ल्ड कप में शुरू से ही कमेंट्री करते दिखे हैं. उन्होंने एक नया वीडियो साझा करते हुए बताया है कि गुयाना का मौसम साफ हो गया है और पिच एरिया से कवर्स को भी हटा लिया गया है. वीडियो को देख साफ पता चल रहा है कि फिलहाल आसमान साफ है और धूप निकल आई है. जहां कुछ समय पहले भारत-इंग्लैंड मैच होने की जरा भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब अचानक उम्मीद बढ़ गई है कि सेमीफाइनल मैच बिना रुकावट खेला जा सकता है.

क्या दोबारा आ सकती है बारिश?

गुयाना में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. 27 जून की बात करें तो एजेंसियों के अनुसार मैच से ठीक आधा घंटे पहले दोबारा बारिश आने की संभावना है. गुयाना में यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होना है. मगर अनुमान है कि गुयाना में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 40-60 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है. इसलिए भारत और इंग्लैंड का मैच बिना रुकावट पूरा हो पाएगा, इस बात की संभावनाएं बहुत कम हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2024: ऐसी पिच पर नहीं खेलना... फाइनल में पहुंचने के बाद भी क्यों गुस्सा हैं एडेन मार्करम?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget