एक्सप्लोरर

अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल तो... जानें फिर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

IND vs ENG Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना में खेला जाएगा. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो जानिए कौन सी टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा?

IND vs ENG Weather Update: भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच गुयाना में स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाना है. गुयाना, जहां पिछले दिनों लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण भारत बनाम इंग्लैंड मैच रद्द होने की बहुत ज्यादा संभावना है. सबसे ज्यादा चर्चा का विषय यह है कि दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. मौजूदा अपडेट बता रहा है कि मैच के समय भारी बारिश और बादलों में बिजली गरज सकती है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में बिना बारिश के दखल के दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया है. मगर यहां आइए जानते हैं अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो किसे फाइनल का टिकट मिलेगा.

अभी गुयाना में मौसम का हाल

बता दें कि भारत और इंग्लैंड का मैच वेस्टइंडीज के समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जो भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे है. मौसम बताने वाली कई एजेंसियों अनुसार मैच शुरू होने से एक घंटा पहले बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत है. वहीं मैच शुरू होने के समय 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है. दरअसल गुयाना में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक भारी बारिश का अनुमान है, और फिलहाल सामने आ रही तस्वीरों से साफ पता चलता है कि प्रोविडेंस स्टेडियम मैच होस्ट करने के लिए कतई तैयार नहीं है.

रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

यदि भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि सुपर-8 की टेबल में भारत ने इंग्लैंड से ज्यादा अंक बटोरे थे. एक तरफ भारत ने सुपर-8 के ग्रुप ए में अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक बटोरे. दूसरी ओर इंग्लैंड 2 मैच जीतकर 4 ही अंक प्राप्त कर पाई थी.

1999 के एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. हालांकि दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का मैच रद्द नहीं हुआ था, लेकिन दोनों टीम 213 ही रन बना पाई थीं. उस समय टाई ब्रेकर नहीं करवाया जाता था, इसलिए मैच टाई होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को सुपर-6 में बेहतर पोजीशन के चलते फाइनल का टिकट दे दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: कपिल देव ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- "वह विराट की तरह नहीं खेलते"

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget