एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: कपिल देव ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- "वह विराट की तरह नहीं खेलते"

Kapil Dev: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पूरी भारतीय टीम फॉर्म में दिख रही है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी.

Kapil Dev on Rohit Sharma and Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाना है. यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना के गयाना नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें रोहित शर्मा की सेना इस जीत के लिए मैदान में उतरेगी. 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी शैलियों के बीच दिलचस्प अंतर बताया. जिसके बाद कपिल देव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कपिल देव ने की रोहित और कोहली की तुलना
रोहित की तुलना विराट कोहली से करते हुए कपिल ने कहा कि रोहित अपनी आक्रामकता को उसी तरह से जाहिर नहीं करते हैं, जैसे हमेशा जोश में रहने वाले विराट कोहली करते हैं.

कपिल देव ने एबीपी लाइव कार्यक्रम में कहा- "वह (रोहित) विराट की तरह नहीं खेलता, उछल कूद नहीं करता. लेकिन वह अपनी सीमाओं को जानता है और उन सीमाओं के अंदर उससे बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है."

कपिल देव ने की कप्तान रोहित की तारीफ
रोहित के प्रभाव पर और टिप्पणी करते हुए कपिल ने कहा कि भारतीय सलामी बल्लेबाज कुछ अन्य महान खिलाड़ियों से अलग हैं, जो टीम के हित से पहले अपना स्वार्थ रखते थे.  कपिल ने कहा- "कई बड़े खिलाड़ी आते हैं, वे अपने करियर की परवाह करते हैं, उसी नजरिए से कप्तानी भी करते हैं. इसलिए रोहित के पास एक अतिरिक्त टिक है क्योंकि वह पूरी टीम को खुश रखता है."

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा का जलवा
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा न सिर्फ अपनी कप्तानी के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं. बल्कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं. रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले 6 मैच खेले हैं. इन 6 मैचों में उन्होंने 159.16 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें सुपर-8 मुकाबले में रोहित शर्मा ने 224.39 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 92 रन बनाए. इसके साथ ही रोहित शर्मा उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup 2024: दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए हुआ अंपायरों का एलान, जानें क्यों टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget