एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया को दिया सुझाव, बताया रोहित-गिल को किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग

India vs England: पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने टीम इंडिया को एक खास सुझाव दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बैटिंग नंबर में बदलाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

India vs England 1st Test: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने हैदराबाद टेस्ट 28 रनों से गंवा दिया. इस मुकाबले में शुभमन गिल फ्लॉप रहे. वे दोनों ही पारियों में नंबर 3 पर बैटिंग करने आए थे. भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल ने ओपनिंग की थी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसको लेकर टीम इंडिया को सुझाव दिया है. जाफर का मानना है कि रोहित को नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए.

जाफर ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सुझाव दिया. जाफर ने लिखा, ''शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. मेरा सुझाव है कि दूसरे टेस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर बैटिंग करें. अपनी बैटिंग के लिए इंतजार करना, शुभमन के लिए ठीक नहीं है. इससे बेहतर होगा कि वे ओपनिंग करें. रोहित स्पिन अच्छी खेल लेते हैं. इसलिए उन्हें नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए.''

गौरतलब है कि शुभमन टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर ओपनिंग कर चुके हैं और उन्होंने अच्छा परफॉर्म भी किया है. शुभमन हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 23 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं दूसरी पारी में जीरो पर आउट हुए. वे इन दोनों पारियों में नंबर 3 पर बैटिंग करने आए थे. यशस्वी ने ओपनिंग करते हुए पहली पारी में 80 रन बनाए थे. वहीं रोहित ने पहली पारी में 24 रन बनाए थे. रोहित ने दूसरी पारी में 39 रन बनाए थे. जबकि यशस्वी 15 रन बनाकर आउट हो गए थे.

यह भी पढ़ें : Photos: महंगी कारों के साथ आलीशान घर, करोड़ों में है टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget