एक्सप्लोरर

IND vs ENG: वीवीएस लक्ष्मण ने माना- विराट कोहली की इस गलती से टीम इंडिया को मिली हार

दूसरे वनडे में भारत की शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय दिगग्ज वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि कैप्टन विराट कोहली से कहां चूक हो गई, जिससे टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

India vs England 2nd ODI: पुणे में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने इंडिया को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत ने इस मैच में केएल राहुल के शानदार शतक और ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 336 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज़ 43.3 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है.

इंग्लैंड की इस शानदार जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो. बेयरस्टो ने 112 गेंदो में 110.71 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और सात छक्के निकले. वहीं स्टोक्स ने सिर्फ 52 गेंदो में 99 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी में स्टोक्स ने चार चौके और 10 छक्के जड़े.

भारत की शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय दिगग्ज वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि कैप्टन विराट कोहली से कहां चूक हो गई, जिससे टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

कोहली की गलती के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा, "जब सामने वाली टीम को जीत के लिए सिर्फ 35 रन बनाने हों और गेंदे बहुत ज्यादा बाकी हों, तो आपको सिर्फ विकेट लेने के बारे में सोचना चाहिए. जब तेज गेंदबाजों ने जल्दी जल्दी तीन विकेट निकाले और जॉनी बेसरस्टो और बेन स्टोक्स जैसे सेट बल्लेबाज़ को वापस भेज दिया, तो स्पिनर्स को गेंदबाजी पर लाने की क्या जरूरत थी."

उन्होंने आगे कहा, "मैं काफी हैरान था. कैप्टन विराट कोहली दोबारा क्रुणाल पांड्या और कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए ले आए, जबकि सिर्फ तेज गेंदबाज ही आपको मैच में बनाए रख सकते थे. मेरा मानना है कि यहां पर कप्तान कोहली से बड़ी चूक हो गई."

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: जीत के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा बयान, कहा- हम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget