एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जीत के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा बयान, कहा- हम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरते

10 छक्कों की मदद से 99 रनों की पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स ने टीम को जीत दिलाने के बाद कहा कि उनकी यह टीम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरती है.

India vs England 2nd ODI: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में छह विकेट पर 336 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज़ 43.3 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.

इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है. इंग्लैंड की इस शानदार जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो. बेयरस्टो ने 112 गेंदो में 110.71 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और सात छक्के निकले. वहीं स्टोक्स ने सिर्फ 52 गेंदो में 99 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी में स्टोक्स ने चार चौके और 10 छक्के जड़े.

हम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरते- स्टोक्स

इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करने के बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि उनकी यह टीम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरती है. उन्होंने कहा, "हमारे लिये सबसे अच्छी बात यह रही कि एक टीम के तौर पर हम अपने रवैये से नहीं भटके. पहले वनडे के बाद हम निराश थे. भारत के बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी आज हम आसानी से जीत दर्ज कर के खुश हैं."

स्टोक्स ने पिच को बल्लेबाज़ी के लिए मददगार बताते हुए कहा, "यह अच्छा विकेट था, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरते. मेरे और टीम के नजरिये से यह जरूरी था कि हम अपना नेचुरल खेल खेलें. हमने तय किया था कि मैं स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाऊंगा और जॉनी बेयरस्टो अपने तरीके से खेलेगा. वह शानदार लय में है."

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने किया अपना सबसे बड़ा रन चेज, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कोई कह सकता है कि राहुल द्रविड़ ने बिना प्लानिंग के कुछ किया? ODI वर्ल्ड कप पर चल रही बहस पर अश्विन ने ये क्या कह दिया
क्या कोई कह सकता है कि राहुल द्रविड़ ने बिना प्लानिंग के कुछ किया? ODI वर्ल्ड कप पर चल रही बहस पर अश्विन ने ये क्या कह दिया
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो मिलेगी बड़ी सजा, क्रिकेट में नया नियम लागू, जान लीजिए क्या
जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो मिलेगी बड़ी सजा, क्रिकेट में नया नियम लागू, जान लीजिए क्या
धीमे स्ट्राइक-रेट पर उठ रहे सवाल, तिलक वर्मा बोले- मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं
धीमे स्ट्राइक-रेट पर उठ रहे सवाल, तिलक वर्मा बोले- मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget