एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पहले वनडे की जीत से बेहद खुश हैं विराट कोहली, गेंदबाजों को लिए कही यह बात

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इंडिया ने एक वक्त मैच लगभग गंवा दिया था. लेकिन गेंदबाजों की बदौलत टीम इंडिया ना सिर्फ मैच में वापसी की बल्कि 66 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 66 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. 318 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 14.1 ओवर में 135 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को 251 रन पर ऑलआउट कर दिया. कप्तान विराट कोहली भी इस जीत से बेहद खुश हैं. विराट कोहली ने इस जीत को हाल के दिनों में मिली सबसे अच्छी जीत करार दिया है.

तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से बढ़त हासिल करने में कामाब हो गई है. विराट कोहली ने कहा, ''हाल के दिनों में यह हमारी सबसे अच्छी जीत है. इतनी जल्दी नौ विकेट झटकना बेहतरीन रहा. जिस तरह हमारे गेंदबाजों ने मैच में वापसी कराई वो अभूतपूर्व रहा. मैं इस वक्त काफी गर्व महसूस कर रहा हूं."

विराट कोहली ने धवन और केएल राहुल की जमकर तारीख की. कप्तान ने कहा, "टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. मैंने पहले भी कहा कि हम उन खिलाड़ियों को मौका देते हैं जो अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं. शिखर धवन और लोकेश राहुल की पारी बेहतरीन थी. हर मैच में हमारे पास दो-तीन खिलाड़ी उपलब्ध रहते हैं. यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है."

गेंदबाजों ने करवाई मैच में वापसी

विराट कोहली का मानना है कि उनके गेंदबाजों ने मैच में वापसी करवाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने कहा, "अभी हम सही रास्ते पर हैं और हमारे टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं. धवन की शारीरिक भाषा गजब की थी जिससे हमें मदद मिली. वह इस नतीजे के लायक हैं. उन्होंने कठिन समय में बल्लेबाजी की. इसके अलावा हमारे गेंदबाजों ने भी काफी बेहतर काम किया."

बता दें कि टी20 सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद इंडिया के बाद वनडे सीरीज जीतने का भी अच्छा मौका है. सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में ही 26 मार्च को खेला जाना है.

Ind vs Eng: 'इंग्लैंड फतह' के बाद विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान- हाल के वक्त में यह शानदार जीत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget