एक्सप्लोरर

Ind vs Eng: 'इंग्लैंड फतह' के बाद विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान- हाल के वक्त में यह शानदार जीत है

पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह जीत हाल के दिनों में सबसे शानदार जीत है.

भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 317 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 42.1 ओवर में 251 रनों पर सिमट गई. अपना पहला मैच खेल रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया. मैच में मिली शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए. कोहली ने इस जीत को हाल के वक्त में मिली सबसे अच्छी जीत बताई.

मैच के बाद कोहली ने कहा, ''यह जीत हमारे लिए अच्छी जीत है. बीते कुछ दिनों में यह सबसे शानदार जीत है. बहुत कम समय में नौ विकेट हासिल करना वाकई शानदार है. मैच में टीम ने जिस तरह से वापसी की है वह काबिले तारीफ है. मैं गर्व महसूस कर रहा हूं. हमारी टीम में बहुत दम और जज्बा है जो कि इस मैच में दिखाया.''

कोहली की 'विराट' पारी

बता दें कि इस मैच में शिखर धवन ने 98 रनों की पारी खेली जबकि खुद विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली. केएल राहुल के नाबाद 62 और क्रुणाल पंड्या के ताबड़तोड़ नॉटआउट 58 रन की पारी खेली. भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया.

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी मात्र 251 रनों पर पवेलियन लौट गए. जॉनी बेयरस्टो ने शानदार 94 रनों की पारी खेली. वहीं जेसन रॉय ने 46 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दी लेकिन मिडिल ऑर्डर ने इस लय को बरकरार नहीं रखा और टीम 42 ओवर में ही पवेलियन लौट गए.

Ind vs Eng: मैच जीतने के बाद बोले क्रुणाल पांड्या- पापा, उम्मीद है मैंने आपको गर्व महसूस कराया होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी फाइनल खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला
वैभव सूर्यवंशी फाइनल खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन? अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले आया नया अपडेट
बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन? अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले आया नया अपडेट
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
'भारत को जितना चाहिए उतना तेल देंगे', रूस का बयान सुनकर चिढ़ जाएंगे ट्रंप
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
निशु आजाद vs स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस कहां फंसी? नई FIR से लेकर चार्जशीट तक, कदम कदम पर सवाल
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
स्वतंत्र भारद्वाज का यू-टर्न, अब बताया क्यों लिया था कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
टमाटर में दरार पड़ रही है, कहीं ये गलती तो नहीं कर दी?
Embed widget