एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test: क्या अंपायर बन गए इंग्लैंड के 12वें खिलाड़ी? हेडिंग्ले टेस्ट में अंपायरिंग पर उठे सवाल, पंत और गिल ने जताई नाराजगी

हेडिंग्ले टेस्ट में जहां भारत जीत की ओर बढ़ रहा है, वहीं अंपायरिंग को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. पंत और गिल की शिकायतों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या अंपायर कर रहे हैं भेदभाव? आइए जानते हैं.

IND vs ENG First Test : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले के लीड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांच के चरम पर पहुंच चुका है. दोनों टीमों की पहली पारियां पूरी हो चुकी हैं और मुकाबला अब कांटे का बना हुआ है. भारत ने जहां पहली पारी में 471 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी जवाबी हमला करते हुए 461 रन बना डाले.

हालांकि स्कोर लगभग बराबरी का रहा, लेकिन इस मैच के दौरान एक और मामला चर्चा में आ गया है और वो था बॉल बदलने को लेकर अंपायरों का रवैया, जिसे लेकर भारतीय खिलाड़ी साफ तौर पर मैदान नाराज नजर आ रहे  थे.

बॉल चेंज को लेकर पंत और गिल हुए नाराज

इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई बार अंपायर से गेंद बदलने की मांग की, लेकिन अंपायर क्रिस गफ्फनी ने हर बार इसे खारिज करते नजर आए. उपकप्तान ऋषभ पंत भी बॉल को लेकर अंपायर को दिखाते नजर आए, लेकिन अंपायर ने फिर भी अपना फैसला नहीं बदला. इस बात पर पंत इतने नाराज हो गए कि उन्होंने मैदान पर ही गुस्से में गेंद फेंक दी.

वहीं कप्तान शुभमन गिल और सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अंपायर से यही अपील की, लेकिन उनकी बात भी अंपायर द्वारा अनसुनी कर दी गई. खिलाड़ियों का कहना था कि गेंद अब स्विंग नही कर रही है और उसका शेप भी खराब हो चुका है, ऐसे में उसे बदला जाना जरूरी था.

अब तक क्या रहा मैच का हाल? भारत के पास जीत का मौका

तीन दिन के खेल के बाद मुकाबला बराबरी का चल रहा है, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम थोड़ा आगे नज़र आ रही है. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन स्टंप्स तक 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं और 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं और अगर भारत चौथे दिन अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो यह लीड आसानी से 300 के पार पहुंच सकती है. जिससे इंग्लैंड को दूसरी पारी में बड़ा लक्ष्य देना संभव होगा.

2021 के बाद पहली जीत का इंतजार

भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच 2021 में जीता था, उस वक्त टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथ में थी. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.इसके बाद टीम की कमान शुभमन गिल को सौंप दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget