एक्सप्लोरर

'ये बिलकुल आसान नहीं होगा...', रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को चेताया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले दी सलाह

IND vs ENG Test Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रवि शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने युवा कप्तान शुभमन गिल को चेताया है. हालांकि उन्होंने कप्तान को एक सलाह भी दी है.

Ravi Shastri Advice for Shubman Gill: शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान ये टेस्ट सीरीज बिलकुल भी आसान नहीं होगी, ये कहना है पूर्व क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का. भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच शुक्रवार, 20 जून से शुरू होगा. पिछले 18 सालों से टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. अब इस दौरे के लिए रवि शास्त्री ने गिल एंड टीम को चेताया है और सलाह भी दी है.

ICC रिव्यू में रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को लेकर कहा कि इस युवा कप्तान को सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक को निभाने के लिए धैर्य और संयम की जरुरत है. शास्त्री ने गिल को महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें अपना समय लेना चाहिए. यह आसान बिलकुल नहीं होने वाला है. उन्हें इंग्लैंड में टीम इंडिया की कमान संभालने का एक मुश्किल काम करने को कहा गया है."

इंग्लैंड में शुभमन गिल ने इससे पहले कुल 3 टेस्ट खेले हैं. 6 पारियों में उनके नाम सिर्फ 88 रन हैं. उन्होंने कुल 32 टेस्ट मैचों की 59 पारियों में 1893 रन बनाए हैं, उनका एवरेज 35.06 का है.

इंग्लैंड की पिचें हमेशा अनुभवी प्लेयर्स की भी परीक्षा लेती है, देखना होगा कि बतौर कप्तान शुभमन गिल का करियर कैसे शुरू होता है, वो भी तब जब विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज टीम में नहीं हैं. भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

शुभमन गिल के पास सीखने का अच्छा मौका है- रवि शास्त्री

शास्त्री का मानना है कि ये दौरा युवा खिलाड़ी के करियर में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकता है. उन्होंने कहा, "ये कभी आसान नहीं होता लेकिन मुझे लगता है कि वो यहां खेलकर अनुभव हासिल करेंगे और सीखेंगे. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में मैंने देखा कि वो शांत थे, संयमित थे. उनका स्वाभाव अच्छा है."

शास्त्री ने आगे कहा, "वह एक व्यक्ति के रूप में परिपक्व हो गए हैं, उनके साथ कुछ युवा खिलाड़ी हैं, और मुझे लगता है कि जहां तक ​​शुभमन गिल की बात है तो यह सीखने का एक मौका है."

कहां देखें भारत में लाइव क्रिकेट मैच

भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा और 3:30 से मैच शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget