एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंडिया ही नहीं, इंग्लैंड की इस टीम के लिए भी खेल चुके हैं भारतीय कप्तान शुभमन गिल, जानिए कैसा रहा रिकॉर्ड

IND vs ENG Test Series 2025: भारतीय टीम अभी इंग्लैंड में हैं, जहां 20 जून से पहला टेस्ट खेला जाएगा. शुभमन गिल इससे पहले इंग्लैंड की काउंटी टीम के लिए भी खेल चुके हैं, जानिए उनका रिकॉर्ड कैसा रहा.

Shubman Gill Test Stats in England: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी. भारतीय प्लेयर्स अभी लंदन में अभ्यास कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे अनुभवी प्लेयर्स टीम में शामिल हैं, लेकिन विराट-रोहित और अश्विन के नहीं होने से टीम इंडिया पर हल्का दबाव भी होगा. आपको बता दें कि गिल इससे पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं.

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया है, ऋषभ पंत उपकप्तान है. ये उनके करियर का महत्वपूर्ण पल है, यहां से वह अपनी नेतृत्व करने की क्षमता को दिखाएंगे. बहुत कम फैंस जानते हैं कि गिल इंग्लैंड में काउंटी क्लब के लिए खेल चुके हैं.

ग्लेमोर्गन के लिए खेल चुके हैं शुभमन गिल

गिल इंग्लैंड के ग्लेमोर्गन काउंटी क्लब के लिए खेल चुके हैं. 2022 में वह पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में खेले थे. वह 3 फर्स्ट क्लास मत्च्खेले थे, इसमें उन्होंने 61 की औसत से 244 रन बनाए थे. उनकी टेक्निक भी प्रभावी रही थी. इंग्लैंड की परिस्थियों में जिस तरह उन्होंने बाउंस होती गेंदों का सामना किया था, वो भी प्रभावी रहा था.

इंग्लैंड में गिल का अंतर्राष्ट्रीय करियर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन गिल ने कुल 32 मैचों की 59 पारियों में 1893 रन बनाए हैं. इसमें 7 अर्धशतक और 5 शतकीय पारियां शामिल हैं. टेस्ट में वह 5 बार 'डक' (शून्य पर) भी हुए हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन गिल अभी तक इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उन्होंने 3 टेस्ट खेले हैं, जिनमे खेली 6 पारियों में 14.67 की एवरेज से सिर्फ 88 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 18 पारियों में उन्होंने 37 की एवरेज से 592 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतकीय और 2 शतकीय पारियां शामिल हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल प्लेयर्स

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
मोदी कैबिनेट में शामिल होंगी सुप्रिया सुले? कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र में सियायी हलचल तेज
मोदी कैबिनेट में शामिल होंगी सुप्रिया सुले? कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र में सियायी हलचल तेज
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी

वीडियोज

Budget 2026 से पहले Made in India का Boost, Capital Goods aur Auto Sector को Incentives | Paisa Live
Jio Platforms का Mega IPO, India का अब तक का Biggest Listing Opportunity | Paisa Live
Laalo – Krishna Sada Sahaayate Review: सिनेमा को समझने का एक खूबसूरत सफर
प्रेमानंद जी महाराज, Iconic विलेन | वन टू चा चा चा और और भी धमाकेदार फिल्मे | Ashutosh Rana & Nyrraa M Banerji के साथ
Budget 2026: Insurance for All या Insurance for Few? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
मोदी कैबिनेट में शामिल होंगी सुप्रिया सुले? कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र में सियायी हलचल तेज
मोदी कैबिनेट में शामिल होंगी सुप्रिया सुले? कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र में सियायी हलचल तेज
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन...' NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी
'ओ रोमियो' से लेकर 'स्पिरिट' तक, तृप्ति डिमरी के हाथ में ये बड़ी फिल्में, 2026 में छा जाने की है तैयारी
क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
कैसे करें सोलर पैनल का रख-रखाव, इन गलतियों से हो जाएगा पूरा सिस्टम खराब
कैसे करें सोलर पैनल का रख-रखाव, इन गलतियों से हो जाएगा पूरा सिस्टम खराब
Whatsapp Founders: मार्क जुकरबर्ग से पहले कौन थे व्हाट्सऐप के मालिक, किस धर्म से है उनका वास्ता?
मार्क जुकरबर्ग से पहले कौन थे व्हाट्सऐप के मालिक, किस धर्म से है उनका वास्ता?
Video: कई घंटों से घर में छिपी थी मौत, सामने आने पर कर दिया वार- देखिए जानलेवा किंग कोबरा का लाइव रेस्क्यू
कई घंटों से घर में छिपी थी मौत, सामने आने पर कर दिया वार- देखिए जानलेवा किंग कोबरा का लाइव रेस्क्यू
Embed widget