एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है इंडिया की Playing 11, दो बदलाव होना तय

IND Vs ENG 2nd Test Playing 11: इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में दूसरे टेस्ट के लिए दो बदलाव कर सकती है. नदीम को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह अक्षर पटेल का खेलना तय है. कुलदीप यादव को वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.

IND Vs ENG 2nd Test Match Playing 11: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर 13 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम ने पहले ही दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में चार बदलाव करने का एलान कर दिया है. टीम इंडिया में भी दूसरे टेस्ट में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दूसरे टेस्ट में अक्षर पटेल का खेलना पूरी तरह से तय है.

टीम इंडिया की तरफ से जो संकेत मिले हैं उनके मुताबिक दूसरे टेस्ट में अक्षर पटेल को डेब्यू का मौका मिलेगा. इसके अलावा कुलदीप यादव को टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिल सकता है. बतौर ऑलराउंडर को सुंदर ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन सुंदर फिलहाल तीसरे स्पिन गेंदबाज की भूमिका में खरे उतरते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं इसलिए उनके खेलने की संभावना काफी कम है.

इसके अलावा टीम में बदलाव की संभावना बेहद कम है. हालांकि मैच से पहले हार्दिक पांड्या को भी काफी प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है. अगर पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मददगार रहती है जो टीम जसप्रीत बुमराह के अलावा तीन स्पिनर्स को मौका दे सकती है. ऐसी स्थिति में हार्दिक पटेल पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं. पांड्या के खेलने से टीम का बल्लेबाजी क्रम भी काफी मजबूत हो जाएगा.

रोहित शर्मा का खेलना तय

ओपनिंग जोड़ी के लिए कप्तान विराट कोहली पहले ही रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर भरोसा जता चुके. सीरीज की शुरुआत में ही विराट कोहली ने कहा था कि बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा. इन दोनों के खेलने की स्थिति में मयंक अग्रवाल को बाहर ही बैठना पड़ेगा.

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रिषभ पंत ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. रिषभ पंत ने पहले टेस्ट में 91 रन की शानदार पारी खेली थी. पंत की विकेटकीपिंग हालांकि उतनी अच्छी नहीं है लेकिन अब उनका प्लेइंग 11 का हिस्सा होना तय है.

Team India: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा.

IND vs ENG, 2nd Test Team: इंग्लैंड की टीम का हुआ एलान, एंडरसन समेत चार खिलाड़ी बाहर हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत के सामने रखा 260 का लक्ष्य; फिलिप्स ने जड़ा शतक
Live: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत के सामने रखा 260 का लक्ष्य; फिलिप्स ने जड़ा शतक
फिलिप्स ने ठोका 46 गेंद में शतक, ब्रेसवेल भी गरजे, चौथे टी20 में टीम इंडिया को 260 का लक्ष्य
फिलिप्स ने ठोका 46 गेंद में शतक, चौथे टी20 में टीम इंडिया को 260 का लक्ष्य
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी
बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget