एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ऋषभ पंत ने बयां की अपने खेल की खूबी, कहा- ऐसे शॉट लगाने पर रहता है ध्यान

IND Vs ENG: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा. पंत उस समय बल्लेबाजी करने आए थे जब इंडिया ने 80 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. पंत के शतक की बदौलत इंडिया मैच में अपना पलड़ा काफी मजबूत कर चुका है.

IND Vs ENG: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है. इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 89 रन की बढ़त हासिल कर ली है. इंडिया को इस स्थिति में पहुंचाने में ऋषभ पंत के शतक का अहम योगदान है. पंत ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया कि उनकी नज़र सिर्फ शॉट लगाने पर रही है.

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 118 गेंद में 101 रन की पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाये. जेम्स एंडसरसन की गेंद पर लगाया गया रिवर्स स्वीप शॉट दिन का उनका सबसे बेहतरीन शॉट था.

पंत ने कहा कि ज्यादातर मौकों पर उन्हें अपने शॉट्स खेलने का मौका मिल जाता था लेकिन मैच की स्थिति को देखते हुए उन्हें अपनी शानदार पारी के दौरान स्ट्रोक्स खेलने से पहले क्रीज पर समय बिताना पड़ा. पंत ने कहा, ''आपको रिवर्स फ्लिक के लिये पहले से योजना बनानी होती है लेकिन अगर भाग्य आपके साथ है तो आप जोखिम ले सकते हो.''

पंत उस समय बल्लेबाजी करने उतरे जब मुश्किल पिच पर अन्य भारतीय बल्लेबाजों को रन जुटाने में मुश्किल हो रही थी. 23 साल के इस खिलाड़ी ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए क्रीज पर जमने में समय लिया और फिर आक्रामक शॉट्स खेले. उन्होंने डॉम बेस की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया.

पंत ने अपने खेल की खूबी को बयां किया

कुछ समय पहले तक पंत की गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये आलोचना की जाती थी लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें मैच की परिस्थिति को देखते हुए सतर्क होना पड़ा. पंत ने कहा कि ''मैं मैच की स्थिति के हिसाब से खेलना चाहता हूं और फिर गेंद को देखकर ही शॉट लगाता हूं, यही मेरे खेल की खासियत है.''

पंत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (49 रन) के साथ 41 रन की साझेदारी के बाद वाशिंगटन सुंदर के साथ 113 रन की साझेदारी निभायी. दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए गए 205 रन के जवाब में 7 विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं. इंडिया पहले ही इस सीरीज में 2-1 से आगे है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भड़के पूर्व कप्तान, बताया कहां हो रही है गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget