एक्सप्लोरर

VIDEO: भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच देखने पाकिस्तानी जर्सी में पहुंचा फैन, पुलिस ने कहा- नहीं पहन सकते, मचा बवाल

IND vs ENG Viral Video: पाकिस्तानी फैन का एक वीडियो अब सामने आया है, जो मैनचेस्टर में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच का है. फैन स्टेडियम में मौजूद सुरक्षा कर्मियों से उलझ पड़ा.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ. दूसरी पारी में 311 रनों से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने हार से बचने के लिए 5 सेशन तक बल्लेबाजी की, जो शानदार रहा. शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शतक जड़ा, केएल राहुल ने 90 रनों की शानदार पारी खेली. टेस्ट के पांचवे दिन पाकिस्तानी फैन के कारण ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में एक विवाद खड़ा हो गया, उनकी पुलिस से कई समय तक बहस चलती रही और आखिरकार फैन को मैदान से बाहर जाना पड़ा.

पाकिस्तानी फैन का वायरल वीडियो भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के पांचवे दिन का है. दरअसल फैन पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर मैच देखने पहुंचा था. फैन वीडियो में दावा कर रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने बिना किसी वजह के उन्हें अपनी टीशर्ट को ढकने के लिए कहा.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में पाकिस्तानी फैन की पुलिस के साथ बहस

पाकिस्तानी टीम की टीशर्ट ढकने को कहने के बाद फैन ने सुरक्षाकर्मी से कहा कि वो ये सब उन्हें लिखकर दें, इस पर सुरक्षाकर्मी ने कहा कि ठीक है वो ईमेल भी कर देंगे. इसके बाद एक महिला पुलिस भी वहां पहुंच गई. इस दौरान स्टैंड में उस जगह बवाल की स्थिति बन गई, काफी समय तक पाक फैन और महिला पुलिस के बीच बहस हुई. इसका वीडियो फैन खुद बना रहा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि पाकिस्तानी फैन भी जिद पर अड़ गया था, वह पुलिस से कहने लगा कि उसने टिकट खरीदी है और उन्हें इस पर लिखित में चाहिए तब वह जर्सी ढकेंगे. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार फैन ने जर्सी नहीं बदली और स्टेडियम से बाहर चला गया. लैंकाशर काउंटी ने इस पर जांच की बात कही.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हैं, भारत को सीरीज ड्रा पर खत्म करने के लिए पांचवा टेस्ट हर हाल में जीतना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget